सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, डीजल टैंकर से टकराई यात्री बस भारत से उमराह के लिए गए 42 यात्रियों की हादसे में मौत मृतकों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल सभी हैदराबाद के रहने वाले

सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, डीजल टैंकर से टकराई यात्री बस

भारत से उमराह के लिए गए 42 यात्रियों की हादसे में मौत

मृतकों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल सभी हैदराबाद के रहने वाले 

रियाद 17 नवंबर 2025 :- सऊदी अरब में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 42 भारतीयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी भारतीय, उमराह के लिए मक्का से मदीना जाने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार बस की डीजल टैंकर से टक्कर हो गई। 

         इस भीषण हादसे में बस में आग लग गई, जिससे बस में सवार 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे में सिर्फ बस का ड्राइवर ही जिंदा बचा है।

              जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब में हुए इस भीषण हादसे में मृत लोगों में ज्यादातर हैदराबाद के बताए जा रहे हैं। हादसा मदीना से लगभग 160 किलोमीटर दूर मुहरास के पास भारतीय समयानुसार रात लगभग 1ः30 बजे हुआ। उस समय कई यात्री बस में सो रहे थे। जिससे उन्हें बचने का कोई मौका नहीं मिला। तेलंगाना सरकार ने बताया कि वह रियाद में भारतीय दूतावास के संपर्क में है। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे दूतावास से नजदीकी तालमेल बनाकर पीड़ितों की पहचान और अन्य औपचारिकताओं में मदद करें।

इन 12 मृतकों के नाम सामने आए

हादसे में मारे गए लोगों में से 12 भारतीय पीड़ितों की पहचान हो पाई है। उनमें अब्दुल मोहम्मद, मोहम्मद मौलाना, सोहेल मोहम्मद, मस्तान मोहम्मद, परवीन बेगम, जकिया बेगम, शौकत बेगम, फरहीन बेगम, जहीन बेगम, मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद अली, गौसिया बेगम शामिल हैं।