*खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार रॉयल बस, एक की मौत; दर्जनभर घायल* *बिना संकेत के सड़क किनारे खड़ा था खराब ट्रक, ग्रामीणों ने बचाई यात्रियों की जान*
*खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार रॉयल बस, एक की मौत; दर्जनभर घायल* *बिना संकेत के सड़क किनारे खड़ा था खराब ट्रक, ग्रामीणों ने बचाई यात्रियों की जान*
*खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार रॉयल बस, एक की मौत; दर्जनभर घायल*
*बिना संकेत के सड़क किनारे खड़ा था खराब ट्रक, ग्रामीणों ने बचाई यात्रियों की जान*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 17 अप्रैल 2026 :अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा के पास तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। इस हादसे में बस के एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि करीब दर्जनभर यात्री घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11:15 बजे झारखंड से दुर्ग जा रही रॉयल बस (क्रमांक सीजी 06 जीवाई-0729) तेज गति से आगे बढ़ रही थी। बस में अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, तभी अचानक बस सामने खड़े ट्रक (क्रमांक सीजी 07 सीजे 2971) से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था, लेकिन वहां किसी प्रकार का चेतावनी संकेत नहीं लगाया गया था।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने टूटी खिड़कियों और मुड़े दरवाजों के जरिए बस के अंदर घुसकर घायलों को बाहर निकाला। कई यात्री बस में फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सूचना मिलते ही लटोरी और खड़गवां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सभी घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर बिना संकेत के सड़क किनारे खड़े वाहनों को लेकर।


