महिला रात में घर के बाहर फोन पर बात करते हुए टहल रही थी, अचानक आ पहुंचा जंगली हाथी

महिला रात में घर के बाहर फोन पर बात करते हुए टहल रही थी, अचानक आ पहुंचा जंगली हाथी हाथी पहले तो महिला को सूढ़ से लपेटकर घसीटता रहा फिर पैरों से रौंदकर उतार दिया मौत के घाट

महिला रात में घर के बाहर फोन पर बात करते हुए टहल रही थी, अचानक आ पहुंचा जंगली हाथी
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

महिला रात में घर के बाहर फोन पर बात करते हुए टहल रही थी, अचानक आ पहुंचा जंगली हाथी

हाथी पहले तो महिला को सूढ़ से लपेटकर घसीटता रहा फिर पैरों से रौंदकर उतार दिया मौत के घाट

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. बुधवार 3 सितम्बर की रात को जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के सागजोर गांव में अपने दल से भटककर भटक रहे एक नर दंतैल हाथी ने अपने घर के बाहर मोबाइल में बात करते हुए टहल रही ग्रामीण महिला को बुरी तरह से पैरोंं से रौंदकर मौत के घाट उतार दिया।
              घटना के संबंध में वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सागजोर गांव की रहने वाली चम्पा बाई 50 वर्ष, घटना दिनांक बुधवार ३ सितम्बर की रात लगभग साढ़े 8 बजे अपने घर के बाहर मोबाईल में बात करते हुए टहल रही थी। इसी दौरान जंगल से अचानक एक नर दंतैल हाथी निकल कर आ गया। फोन पर किसी से बात करने में व्यस्त ग्रामीण महिला चम्पा को हाथी के आने की भनक ही लगी। हाथी ने चम्पा को पहले तो अपने सूढ़ में लपेट कर लगभग 10 मीटर तक घसीटता रहा और फिर पैरों से रौंद दिया, जिससे चम्पा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईं। 
                     तपकरा वन परिक्षेत्र अधिकारी, आकांक्षा लकड़ा ने बताया कि जंगल में दल से अलग हुआ ऐ नर हाथी वन परिक्षेत्र में भटक रहा है। इसके लोकेशन को ट्रेस कर ग्रामीणों के सतर्क किया जा रहा है। लोनर हाथी रायगढ़ जिले के लैलूंगा होते हुए जशपुर जिले में प्रवेश किया है। 
---------------------------------------------------------