श्रीनदी पुल पर बड़ा सड़क हादसा, पुल के रेलिंग से टकरा कर ट्रेलर पलटने से मार्ग पूरी तरह बाधित

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 20 मार्च 2026 : जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खारीझरिया स्थित श्रीनदी पुल पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रोलिंग रॉड से लदा एक भारी ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल के बीचों-बीच पलट गया। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रेलर ने पुल की रेलिंग को भी तोड़ दिया और पूरी तरह सड़क पर फैल गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

ट्रेलर के चालक को झपकी आने से हुआ हादसा 

घटना गुरूवार शुक्रवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक को चलते समय झपकी आ गई, जिससे वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। हालांकि इस गंभीर दुर्घटना में राहत की बात यह रही कि ट्रेलर में सवार चालक और खलासी दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।

हादसे के बाद से कुनकुरी-तपकरा मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।