*युवक को रस्सी से बांधकर की मारपीट, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*युवक को रस्सी से बांधकर की मारपीट, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*युवक को रस्सी से बांधकर की मारपीट, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार*
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

*युवक को रस्सी से बांधकर की मारपीट, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 18 मई 2026 : जशपुर पुलिस ने जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में युवक को रस्सी से बांधकर मारपीट करने के वायरल वीडियो मामले में दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रस्सी, डंडा और लोहे की सरिया भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार मामला थाना बागबहार क्षेत्र के ग्राम झारपारा का है। पीड़ित जोगेंद्र बढ़ाई (50) और आरोपी पक्ष आपस में पड़ोसी हैं। दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर पहले भी विवाद होता रहता था।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल 2026 को वह घर में लकड़ी का काम कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी नवीन बंजारा और दिनेश बंजारा उसे पागल कहकर गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसे रस्सी से बांध दिया और डंडे व सरिया से मारपीट की। घटना का वीडियो गांव के ही एक व्यक्ति ने बना लिया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दो महिला समेत एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे जाएंगे

मामले में पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी नवीन बंजारा (35), भगवती बंजारा (60), दिनेश बंजारा (42) और अंजुलता बंजारा (31) निवासी ग्राम झारपारा, थाना बागबहार को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

------