जमीन विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष, दो लोगों की मौत से तनाव पत्थलगांव के पाकरगांव में हुआ जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष
बिग ब्रेकिंग न्यूज़ जमीन विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष, दो लोगों की मौत से तनाव पत्थलगांव के पाकरगांव में हुआ जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष
बिग ब्रेकिंग न्यूज़
जमीन विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष, दो लोगों की मौत से तनाव
पत्थलगांव के पाकरगांव में हुआ जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष
लोक सीजी न्यूज़/ जशपुर/ पत्थलगांव / 31 अक्टूबर 2025 :- गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात को जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में जमीन की पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें धारदार हथियारों से हुए हमले में दो लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
घटना के संबंध में प्राप्त आरंभिक सूचना के अनुसार, एक मृतक का नाम चकरो यादव,पिता भगवानों 52 साल पाकरगांव बैगापारा निवासी है। दूसरे मृतक का नाम नान्ही नागवंशी बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, जमीन विवाद पर अदालत में चल रहे केस के एक पक्ष के दर्जन भर लोग रात को साढ़े 9 बजे लामबंद होकर यादव के घर मारने आए और टांगी से हमला कर दिया, और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। घर पर सो रहे चकरो यादव जैसे ही खड़ा हुआ हमलावरों ने उसपर टांगा से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
इस खूनी संघर्ष में नान्ही नागवंशी की भी मौके पर ही मौत हो गई।


