मोंथा तूफान का असर पिछले दो दिनों से जारी बारिश के, शनिवार 1 नवम्बर तक जारी रहने का अनुमान मौसम विभाग ने पड़ोसी राज्य झारखंड के गुमला जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट किया जारी
मोंथा तूफान का असर पिछले दो दिनों से जारी बारिश के, शनिवार 1 नवम्बर तक जारी रहने का अनुमान मौसम विभाग ने पड़ोसी राज्य झारखंड के गुमला जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट किया जारी
मोंथा तूफान का असर
पिछले दो दिनों से जारी बारिश के, शनिवार 1 नवम्बर तक जारी रहने का अनुमान
मौसम विभाग ने पड़ोसी राज्य झारखंड के गुमला जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट किया जारी
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर / 30 अक्टूबर 2025 :- चक्रवाती तूफान, मोंथा, जिसका अर्थ थाई भाषा में सुगंधित फूल होता है, इस तूफान के प्रभाव से जशपुर जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक बारिश हो रही है और अब इसके १ नवम्बर तक जारी रहने का अनुमान है। इस बेमौसम बारिश से जशपुर जिले में धान की पक रही फसल तेज तूफानी हवाओं से खेतों में गिर गई है, तैयार हो रहे टमाटर की फसल और मौसमी सब्जी की खेती को व्यापक नुकसान हुआ है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी, ने बीते मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के प्रभाव के कारण 31 अक्टूबर तक पड़ोसी राज्य झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है। इन जिलों में जशपुर का पड़ोसी जिला गुमला भी शामिल है।
31 अक्टूबर के लिए झारखंड में अलर्ट जारी
आईएमडी के मौसम वैज्ञानिकों ने झारखंड के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि शुक्रवार 31 अक्टूबर को गिरिडीह, कोडरमा, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, दुमका, गोड्डा, पांकुड़ और साहेबगंज के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की आशंका है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के हिस्से में स्थित जशपुर जिले की सीमाएं झारखंड के पड़ोसी जिला गुमला से लगती है, और ३१ अक्टूबर को भी जशपुर के सीमीवर्ती क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है।
उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर गमन कर रहा मोंथा तूफान
इधर गुरूवार को छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान केन्द्र से जारी जानकारी के अनुसार, चक्रवात मोंथा का अवशेष चिन्हित निम्न दाब के रूप में पूर्वी विदर्भ और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है, तथा यह उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके साथ तो उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। आगे यह उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर गमन करते हुए निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में अगले 24 घंटे में परिवर्तित होने की संभावना है। प्रदेश में कल दिनांक 31 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होना अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने तथा वज्रपात होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।
०1 नवंबर को वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ़ केंद्रित रहने की संभावना है।
---------------------------------------------------------------


