यहां फिर हुई रिश्तों की हत्या कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से गला काटकर उतार दिया मौत के घाट

ओडिशा की सीमा से लगे जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने घरेलू विवाद में अपना आपा खोकर अपनी मां की कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

यहां फिर हुई रिश्तों की हत्या कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से गला काटकर उतार दिया मौत के घाट
मां की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने का आरोपी कलयुगी बेटा

यहां फिर हुई रिश्तों की हत्या
कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से गला काटकर उतार दिया मौत के घाट
पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, हत्या में प्रयुक्त टांगी जप्त
आरोपी मां के साथ अपने मामा के घर गया था, जहां विवाद के दौरान कर दी अपनी मां की हत्या

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. ओडिशा की सीमा से लगे जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने घरेलू विवाद में अपना आपा खोकर अपनी मां की कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
               घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार,  6 अग्रस्त को प्रार्थी सुबरन राम, उम्र 70 वर्ष निवासी फऱदबहार, थाना तुमला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बहन मृतिका दशमती बाई व उसका भांजा आरोपी कमल राम  जो कि थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम गौरीघाट में रहते हैं। घटना दिनांक अगस्त को मेहमान के रूप में प्रार्थी के घर फऱदबहार आए थे। इसी दौरान दोपहर में वे सभी खाना खाकर आराम कर रहे थे, प्रार्थी की बहन मृतिका दशमती बाई, उसके घर की परछी में चटाई बिछा कर लेटी हुई थी और प्रार्थी अपने कमरे में लेटा हुआ था। इसी दौरान दोपहर करीबन 2:30 बजे प्रार्थी को अपने घर के आंगन में अपनी बहन मृतिका दशमती बाई व अपने भांजे आरोपी कमल राम की झगड़े की आवाज आई। आवाज सुनकर प्रार्थी ने जब अपने घर के आंगन में जाकर देखा तो पाया किए उसका भांजा आरोपी कमल राम अपनी मां मृतिका दशमती बाई के गर्दन में टांगी से लगातार वार कर रहा है, जिस पर प्रार्थी के द्वारा चिल्लाने पर, आरोपी कमल राम टांगी को छोडक़र भाग गया। प्रार्थी ने जब मृतिका दशमती बाई के पास जाकर देखा तो पाया, कि मृतिका दशमती बाई की गर्दन में लगी घातक चोट की वजह से उसकी मृत्यु हो गई है।
      रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कमल राम उम्र 25 वर्ष के खिलाफ  थाना तुमला में हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103-1 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्डम कराते हुए, आरोपी कमल राम को घटना के चंद घंटों के भीतर ही हिरासत में ले लिया गया।  
वर्सन   
थाना तुमला क्षेत्र में अपनी मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है, उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी जप्त किया गया है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
------------------------------------------------------------