नाकाबंदी में पकड़ी गई गांजे की खेप: दो कारों से 49 लाख का माल बरामद, एक नाबालिग समेत चार धराए
नाकाबंदी में पकड़ी गई गांजे की खेप: दो कारों से 49 लाख का माल बरामद, एक नाबालिग समेत चार धराए
नाकाबंदी में पकड़ी गई गांजे की खेप: दो कारों से 49 लाख का माल बरामद, एक नाबालिग समेत चार धराए
लोक सीजी न्यूज जशपुर 24 अप्रैल 2026 । नशे के कारोबार के खिलाफ जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तुमला थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 76 किलो 940 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारें और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 49 लाख 17 हजार रुपए आंकी गई है।
ऐसे हुई कार्रवाई
पुलिस को 23 अप्रैल की रात सूचना मिली थी कि उड़ीसा से दो कारों में भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर तुमला थाना पुलिस ने कोल्हेंझरिया और कोतबा चौकी की टीम के साथ मिलकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
इसी दौरान बताए गए हुलिए की एक बिना नंबर की सफेद मारुति ब्रेजा और एक काले रंग की मारुति XL6 कार को रोका गया। तलाशी लेने पर ब्रेजा कार से चार बोरियों में पैक 73 पैकेट गांजा बरामद हुआ।
ये आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में
युगल यादव (21 वर्ष)
मोहित कुमार यादव (26 वर्ष)
दीपक यादव (26 वर्ष)
एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल है


