*अंबिकापुर अग्निकांड: 24 घंटे बाद भी धधक रही आग, पटाखा गोदाम की इमारत ढही* *नियम कायदों को ताक पर रखकर रिहायशी इलाके में संचालित था पटाखा गोदाम*
*अंबिकापुर अग्निकांड: 24 घंटे बाद भी धधक रही आग, पटाखा गोदाम की इमारत ढही* *नियम कायदों को ताक पर रखकर रिहायशी इलाके में संचालित था पटाखा गोदाम*
*अंबिकापुर अग्निकांड: 24 घंटे बाद भी धधक रही आग, पटाखा गोदाम की इमारत ढही*
*नियम कायदों को ताक पर रखकर रिहायशी इलाके में संचालित था पटाखा गोदाम*
लोक सीजी न्यूज/ जशपुर 24 अप्रैल 2026 : अम्बिकापुर शहर के राम मंदिर रोड स्थित पटाखा व प्लास्टिक गोदाम में लगी आग ने भयावह रूप धारण कर लिया है। गुरुवार दोपहर शुरू हुई यह आग 24 घंटे बाद भी पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी है। गोदाम में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के चलते आग तेजी से फैलती गई और पूरी बिल्डिंग जलकर ढह गई।
इस हादसे में आसपास के कई घर भी प्रभावित हुए हैं। लगातार प्रयासों के बावजूद दमकल की 50 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। मौके पर प्रशासनिक अमला और SDRF टीम तैनात है। रिहायशी क्षेत्र में पटाखा गोदाम संचालित होने को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए जांच और कार्रवाई की बात कही है।


