फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो सीतापुर में गिरफ्तार सरगुजा से मंत्री राजेश अग्रवाल और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी मामले हुई पुलिस की कार्रवाई

सीतापुर थाने में पुलिस के समक्ष आकांक्षा टोप्पो फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो सीतापुर में गिरफ्तार सरगुजा से मंत्री राजेश अग्रवाल और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी मामले हुई पुलिस की कार्रवाई

फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो सीतापुर में गिरफ्तार  सरगुजा से मंत्री राजेश अग्रवाल और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी मामले हुई पुलिस की कार्रवाई
सीतापुर थाने में पुलिस के समक्ष आकांक्षा टोप्पो

फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो सीतापुर में गिरफ्तार

सरगुजा से मंत्री राजेश अग्रवाल और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी मामले हुई पुलिस की कार्रवाई

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 26 दिसंबर 2025 : जशपुर की मूल निवासी और फिलहाल अंबिकापुर में रहकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने वाली फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को सरगुजा संभाग के सीतापुर पुलिस ने प्रदेश के मंत्री और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ  आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवती को भारी पड़ गया। सीतापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती आकांक्षा टोप्पो को बीएनएस की धारा 353(2) के तहत अपराध दर्ज करते हुए, गिरफ्तार कर लिया है।
                  मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवती आकांक्षा टोप्पो ने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अंबिकापुर विधायक और प्रदेश के मंत्री राजेश अग्रवाल और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ  अपमानजनक और अभद्र पोस्ट साझा किए थे। इन पोस्ट्स में इस्तेमाल की गई भाषा और सामग्री को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था। विधायक समर्थकों और स्थानीय नागरिकों द्वारा इसकी शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। 

डिजिटल सबूतों के आधार पर हुई पुलिसिया कार्रवाई

              इस संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतापुर पुलिस ने डिजिटल सबूतों के आधार पर आकांक्षा टोप्पो को ट्रैक किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आकांक्षा टोप्पो पर आरोप हैं कि, उसने अंबिकापुर विधायक एवं प्रदेश के मंत्री एवं स्थानीय विधायक की छवि धूमिल करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने का प्रयास। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी जनप्रतिनिधि या व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
               सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी से करें। और किसी भी व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट डालने या उसे फॉरवर्ड करने पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
---------------------------------------------------------------------