तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत भाई को बचाने कूदी बहन, दलदल में फंसने से दोनों की गई जान; मां की आंखों के सामने हुआ दर्दनाक हादसा

इन्ही दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई

तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत

भाई को बचाने कूदी बहन, दलदल में फंसने से दोनों की गई जान; मां की आंखों के सामने हुआ दर्दनाक हादसा

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 9 मार्च 2026 : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया के बनखेता में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ खेत में महुआ बीनने गए थे। महुआ बीनने के बाद तीनों पास स्थित पेडार तालाब में नहाने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान मां कौशल्या दास कपड़े धोकर उन्हें सुखाने के लिए तालाब किनारे चली गई। इसी बीच 8 वर्षीय बेटा तालाब की गहराई में चला गया और डूबने लगा। भाई को डूबता देख 11 वर्षीय बड़ी बहन उसे बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ी, लेकिन तालाब में दलदल और अधिक गहराई होने के कारण वह भी फंस गई और दोनों पानी में डूब गए।

जब मां ने यह दृश्य देखा तो वह बदहवास होकर बच्चों को बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ी, लेकिन दलदल और फिसलन के कारण उन्हें बाहर नहीं निकाल सकी। इसके बाद आसपास महुआ बीन रहे ग्रामीणों को आवाज लगाई गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर झगर डालकर काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले।