वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम वन विभाग की कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त

वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम वन विभाग की कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त

वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम  वन विभाग की कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
कार्रवाई करती वन विभाग की टीम
वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम  वन विभाग की कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त

वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम

वन विभाग की कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 9 मार्च 2026 : जशपुर  वनमंडल के बगीचा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम टांगरपानी के दलकोकी क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध कब्जा करने के प्रयास को वन विभाग ने नाकाम कर दिया। मौके पर खेत निर्माण के लिए खुदाई कर रही जेसीबी मशीन को विभाग ने जब्त कर लिया।

वन विभाग को 9 मार्च 2026 को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली थी कि दलकोकी क्षेत्र में जेसीबी मशीन से वन भूमि पर मिट्टी की खुदाई कर खेत निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी जशपुर शशि कुमार के निर्देश पर वन परिक्षेत्राधिकारी बगीचा यशस्वी मोर्चा के नेतृत्व में वन अमले ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच के दौरान कक्ष क्रमांक पी-1331 में जेसीबी (न्यू मशीन) चेचिस क्रमांक 7HAR3KGPNV03347121 से वन क्षेत्र में खुदाई कर खेत निर्माण का कार्य करते पाया गया। मौके पर मौजूद जेसीबी चालक फूलचंद उरांव (पिता मंगलेश्वर उरांव), निवासी ग्राम गुडरी, जिला गुमला (झारखंड) से पूछताछ की गई। चालक ने बताया कि जेसीबी मालिक द्वारा उक्त भूमि को अपनी निजी भूमि बताकर खेत बनाने के लिए मिट्टी खुदाई करने को कहा गया था, जिसके आधार पर वह खुदाई कर रहा था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21487/25 दिनांक 9 मार्च 2026 दर्ज कर लिया है। उपयोग में लाई जा रही जेसीबी मशीन को विधिवत जब्त कर बगीचा निस्तार डिपो में सुरक्षित रखा गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।