*लावा नदी से अवैध रेत परिवहन में लगे ट्रेक्टर जप्त कर की जा रही कार्यवाही*

*लावा नदी से अवैध रेत परिवहन में लगे ट्रेक्टर जप्त कर की जा रही कार्यवाही*

*लावा नदी से अवैध रेत परिवहन में लगे ट्रेक्टर जप्त कर की जा रही कार्यवाही*
लावा नदी से अवैध रूप से निकाला जा रहा रेत

*लावा नदी से अवैध रेत परिवहन में लगे ट्रेक्टर जप्त कर की जा रही कार्यवाही* 

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 10 मार्च 2026  जशपुर क्षेत्र में क्षेत्र में लावा नदी से अवैध रेत परिवहन में संलग्न ट्रैक्टर जप्त कर वाहन मालिक महेश्वर सिंह निवासी कोमड़ो तहसील जशपुर पर खान और खनिज विकास एवं विनियमन, अधिनियम 1957, की धारा 21 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

          खनिज विभाग की ओर से बताया गया है कि, लावा नदी में ग्राम रातामाटी में रेत खदान 02 फरवरी 2024 से 01 फरवरी 2026 तक स्वीकृत रही है, जिसमें आगामी 03 वर्ष की कालावधि के लिये उत्खनिपट्टा स्वीकृति हेतु अनुबंध निष्पादन व पंजीयन कराए जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।