जशपुर में सरकारी अस्पताल की नर्स पर लगा बच्चा बेचने का आरोप ?
जशपुर में सरकारी अस्पताल की एक नर्स पर प्रसव कराने आई, ग्रामीण महिला की नवजात बच्ची को बाहर इलाज करने के लिए भेजने के नाम पर एक निःसंतान दंपति को फर्जी तरीके से बच्ची गोद देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है
जशपुर में सरकारी अस्पताल की नर्स पर लगा बच्चा बेचने का आरोप ?
अस्पताल से प्रसूता से नवजात बच्ची को इलाज के बहाने फर्जी तरीके से एक दंपत्ति को गोद नामे पर देने के आरोप
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. जशपुर में सरकारी अस्पताल की एक नर्स पर प्रसव कराने आई, ग्रामीण महिला की नवजात बच्ची को बाहर इलाज करने के लिए भेजने के नाम पर एक निःसंतान दंपति को फर्जी तरीके से बच्ची गोद देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.09.2025 को प्रार्थी सुखदेव नाग उम्र 45 वर्ष, निवासी कोडेकेला घरजियाबथान थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.) ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, 28.08.2025 को प्रसव पीड़ा होने पर शासकीय अस्पताल पत्थलगांव लाया गया, जहाँ उसी दिन पुत्री का जन्म हुआ। दिनांक 30.08.2025 को अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय, प्रार्थी अपना सामान लेने चट्टानपारा पत्थलगांव गया हुआ था। वापस आने पर उसकी पत्नी ने बताया कि नर्स अनुपमा टोप्पो बच्ची को टीका लगवाने ले गई है और बताया कि बच्ची की तबियत ज्यादा खराब है, उसे इलाज हेतु बाहर भेजना पड़ेगा।
उसके बाद कुछ कागजों में दस्तखत कराए गए। वहां दो लोग कोरबा से आए थे जिन्होंने अपना नाम निशिकांत मिंज एवं सुमन वानी मिंज बताया। उन्होंने कहा कि तुम्हारे पास पैसा नहीं है, हम लोग इलाज कराकर कुछ दिन में बच्ची वापस कर देंगे। प्रार्थी एवं पत्नी ने विश्वास कर लिया।काफी दिन बीतने के बाद बच्ची नहीं मिलने पर प्रार्थी, नर्स अनुपमा टोप्पो के पास गया, जो कि बच्ची के बारे में पूछने पर हर बार टाल देती थी। बाद में पत्थलगांव के ही एक व्यक्ति से जानकारी मिली कि बच्ची को तो निशिकांत एवं सुमन वानी मिंज को गोद दे
घटना की संवेदनशीलता देखते हुए सक्रिय हुई पुलिस
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक J.J. ACT की धारा 80, 81 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
जिस पर पुलिस के द्वारा माता पिता को धोखे में रख कर नवजात बच्ची को , दूसरे दंपत्ति को दे देने तथा दंपत्ती के द्वारा बिना कानूनी प्रक्रिया के अवैध रूप से नवजात शिशु को अपने पास रखने के कारण आरोपिया नर्स अनुपमा टोप्पो व दंपत्ति निशिकांत मिंज एवं सुमन वानी मिंज के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर , न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के द्वारा उनके कब्जे से नवजात शिशु को भी बरामद कर चाइल्ड हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में रखा गया है ।
वर्सन
नवजात बच्ची के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपिया नर्स तथा नवजात बच्ची को अपने पास रखने वाले एक दंपति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, व नवजात शिशु को बरामद कर, चाइल्ड हेल्थ व वेलनेस सेंटर में रखा गया है।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी जशपुर।


