मामूली विवाद में युवक की सीने में चाकू मारकर निर्मम हत्या हत्या के आरोप में एक युवती समेत तीन लोग गिरफ्तार

मामूली विवाद में युवक की सीने में चाकू मारकर निर्मम हत्या हत्या के आरोप में एक युवती समेत तीन लोग गिरफ्तार

मामूली विवाद में युवक की सीने में चाकू मारकर निर्मम हत्या  हत्या के आरोप में एक युवती समेत तीन लोग गिरफ्तार
घटनास्थल की जांच में जुटी पुलिस की टीम

अंबिकापुर शहर में चाकूबाजी की एक और वारदात

मामूली विवाद में युवक की सीने में चाकू मारकर निर्मम हत्या

हत्या के आरोप में एक युवती समेत तीन लोग गिरफ्तार

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 11 जनवरी 2026 :- अंबिकापुर शहर के गांधीनगर में एक युवक की शुक्रवार की रात सीने में चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक युवती व उसके 2 दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 
                     घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती और एक युवक द्वारा किराए के मकान का ताला तोडक़र रात में कमरे में घुसने को लेकर मृतक से उनका विवाद हुआ था। इसके बाद मृतक बबलू मंडल, युवक व युवती का पीछा करते हुए गांधीनगर पहुंचा था। इसी बीच युवती ने तीसरे युवक को बुला लिया और तीनों ने मिलकर बबलू मंडल नाम के युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने रविवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
                   शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर के वार्ड क्रमांक 2 बाबरा पेट्रोल पंप के सामने गली में रहने वाले पालपारा निवासी बबलू मंडल 46 वर्ष ठेला चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। 10 जनवरी की सुबह उसकी लाश गांधीनगर के वार्ड क्रमांक 7 स्थित अंकिता एग सेंटर के पास मिली थी। उसकी चाकू मारकर हत्या की गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्या में शामिल गांधीनगर सोनी मोहल्ला निवासी सुस्मिता हरिला उर्फ  सोनिया पति शुभम विश्वास 22 वर्ष, बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 8 केनापारा निवासी सुमित एक्का पिता धरमदेव 20 वर्ष वर्तमान निवास पालपारा सुभाषनगर तथा मुक्तिपारा गांधीनगर निवासी प्रमोद तिवारी उर्फ  टक्कू पिता भीम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।
--------------------------------------------------------------