तीन दुकानो से सीसीटीवी कैमरे उखाड़ ले जाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद
जिला मुख्यालय जशपुर में पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है, जो दुकानों के बाहर लगे सीसी कैमरे चुराकर ले जाते थे। पुलिस ने राज विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष और सुमित विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी डीपाटोली जशपुर के कब्जे से चोरी के सीसीटीवी कैमरे भी बरामद किए हैं।
तीन दुकानो से सीसीटीवी कैमरे उखाड़ ले जाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद
जशपुरनगर/ लोक सीजी न्य•ा जिला मुख्यालय जशपुर में पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है, जो दुकानों के बाहर लगे सीसी कैमरे चुराकर ले जाते थे। पुलिस ने राज विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष और सुमित विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी डीपाटोली जशपुर के कब्जे से चोरी के सीसीटीवी कैमरे भी बरामद किए हैं।
सिटी कोतवाली जशपुर के प्रकरण में प्रार्थी शराफत कुरेशी उम्र 47 साल निवासी डीपाटोली ने ८ जून को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि यह दुकानदारी का काम करता है। प्रतिदिन की भांति यह ७ जून को रात करीब 08:00 बजे अपना गल्ला दुकान बंद करके घर चला गया था, दूसरे दिन सुबह 09:00 बजे अपने दुकान पर आया तो देखा कि इसके दुकान के सामने लगा 2 नग सीसीटीवी कैमरा नही था उसी तरह मेरे बगल में संदीप गुप्ता के दुकान के सामने लगा 2 नग सीसीटीवी कैमरा, रबुल हक के दुकान का दो नग सीसीटीवी कैमरा नही था एवं अमित जैन के दुकान का जियो फाईबर केबल का तार को काट दिया है। अज्ञात चोर द्वारा सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले जाने के कारण सीसीटीवी का डीव्हीआर रिकार्डिंग चेक करने पर रात्रि करीब 12:30 बजे डीपाटोल के सुमित विश्वकर्मा व राज विश्वकर्मा दोनो भाई ब्ब्ज्ट कैमरा चोरी करते हुये वीडियो रिकार्ड में दर्ज हो गया, जिनका हुलिया देखकर पहचान गया कि उक्त सीसीटीवी कैमरा को दोनो भाईयो के द्वारा मिलकर चोरी किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान उक्त प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी कर जशपुर कोतवाली पुलिस ने उन्हें अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया एवं उनके कब्जे से चोरी किया हुआ 3 नग सीसीटीवी कैमरा जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


