गांव के तालाब के किनारे मिली युवक की रक्त रंजित लाश इलाके में सनसनी मृत पाए गए युवक के सिर और प्राइवेट पार्ट पर चोट के मिले हैं निशान 

गांव के तालाब के किनारे मिली युवक की रक्त रंजित लाश इलाके में सनसनी मृत पाए गए युवक के सिर और प्राइवेट पार्ट पर चोट के मिले हैं निशान 

गांव के तालाब के किनारे मिली युवक की रक्त रंजित लाश इलाके में सनसनी  मृत पाए गए युवक के सिर और प्राइवेट पार्ट पर चोट के मिले हैं निशान 

गांव के तालाब के किनारे मिली युवक की रक्त रंजित लाश इलाके में सनसनी

मृत पाए गए युवक के सिर और प्राइवेट पार्ट पर चोट के मिले हैं निशान 

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 27 नवंबर :- आज सुबह-सुबह रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की खून से लथपथ लाश तालाब के किनारे पड़ी मिली। गांव के तालाब किनारे युवक की रक्त रंजित लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृत पाए गए युवक के सिर और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।
                  ग्रामीण की डंडे से पीट-पीटकर हत्या यह मामला घड़घोड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां एक ग्रामीण की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई है। उसकी लाश जब लोगों ने तालाब के किनारे पड़े देखी तो सनसनी फैल गई, इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
            घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम राजाराम राठिया था, जो कि चोटीगुड़ा गांव के सराईजोखा बस्ती का रहना वाला था। बुधवार 27 नवंबर की सुबह इसकी लाश ग्रामीणों ने तालाब के किनारे पड़ी देखी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भी जब मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु की तो उसके सिर और प्राइवेट पार्ट पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। 
                मामले में स्थानीय ग्रामीणों ने चरित्र शंका के चलते उसकी डंडे से पीट.पीटकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने इस मामले में दिल कुमार राठिया नाम के एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। 
------------------------------------------------------------