खड़े मालवाहक वाहन की ट्रॉली में झूलती हुई लाश मिलने से सनसनी मामला हत्या या आत्महत्या का, जांच में जुटी पुलिस
खड़े मालवाहक वाहन की ट्रॉली में झूलती हुई लाश मिलने से सनसनी मामला हत्या या आत्महत्या का, जांच में जुटी पुलिस
खड़े मालवाहक वाहन की ट्रॉली में झूलती हुई लाश मिलने से सनसनी
मामला हत्या या आत्महत्या का, जांच में जुटी पुलिस
लोक सीजी न्यूज़ / जशपुर 22 नवंबर 2025 सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के करंजी चौकी अंतर्गत रेलवे साइडिंग में शनिवार की सुबह एक युवक का संदिग्ध हालत में खड़े ट्रेलर में फांसी पर लटका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
घटना के संबंध में मिली आरंभिक सूचना के अनुसार मृतक युवक अपने ससुराल में एक रिश्तेदार के घर चंदनपान कार्यक्रम में शामिल होने आया था। आज सुबह तड़के वह शौच के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। इसी बीच उसका शव सप्ताह भर से खराब स्थिति में खड़े ट्रेलर में उसी के मफलर के सहारे लटका मिला। इधर परिजनों ने गला घोंटकर हत्या के बाद शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत झुमरपारा से करंजी स्टेशन मार्ग पर स्थित साइडिंग के समीप एमसीबी जिले के चिरमिरी हल्दीबाड़ी निवासी 22 वर्षीय सावन कुमार सोनवानी पिता रामलाल सोनवानी का शव शनिवार की सुबह करंजी रेलवे साइडिंग में खड़े ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 15 डीपी 3499 में फांसी पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला।
क्या मृतक ने मानसिक तनाव या व्यक्तिगत कारणों के चलते यह कदम उठाया, या हत्या का मामला
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए, करंजी पुलिस ने बताया कि युवक अपने ससुराल ग्राम पंचायत दतिमा में रिश्तेदार के यहां चन्दनपान कार्यक्रम में शामिल होने आया था। शनिवार की सुबह 4 बजे शौच के लिए अपनी पत्नी को बताकर बाहर निकला था। उसका शनिवार की सुबह शव मिला है। सूचना पर करंजी पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच शव पंचनामा किया।
पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। चौकी प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह प्रतीत होता है कि युवक मानसिक तनाव या व्यक्तिगत कारणों के चलते यह कदम उठाया होगा। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, वहीं दूसरी ओर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनो ने लगाया हत्या कर लाश टांगने का आरोप
मामले में मृतक के परिजनो ने हत्या की आशंका जताई है। परिजन का कहना है कि युवक का शव ट्रेलर वाहन के निचले हिस्से में लटका था, जिसकी ऊंचाई सिर्फ़ 5 फीट से भी कम थी। आशंका जताई कि युवक की गला घोंटकर हत्या के बाद शव को फंदे पर टांग दिया गया है। पुलिस ने मामले में पीएम रिपोर्ट आने व जांच के बाद ही खुलासा होने की बात कही है।


