जशपुर में मिली अधजली लाश की गुत्थी सुलझी, पहले जिसकी बताई गई थी लाश वो आकर खड़ा हो गया था पुलिस के सामने खुद पत्नी ने की थी हत्या और बच्चों के साथ मिलकर लाश में पेट्रोल छिड़क कर लगा दी थी आग

जशपुर में मिली अधजली लाश की गुत्थी सुलझी, खुद पत्नी ने की थी हत्या और बच्चों के साथ मिलकर लाश में पेट्रोल छिड़क कर लगा दी थी आग

जशपुर में मिली अधजली लाश की गुत्थी सुलझी, पहले जिसकी बताई गई थी लाश वो आकर खड़ा हो गया था पुलिस के सामने  खुद पत्नी ने की थी हत्या और बच्चों के साथ मिलकर लाश में पेट्रोल छिड़क कर लगा दी थी आग

जशपुर में मिली अधजली लाश की गुत्थी सुलझी,

खुद पत्नी ने की थी हत्या और बच्चों के साथ मिलकर लाश में पेट्रोल छिड़क कर लगा दी थी आग 

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 10 फरवरी 2026 : जशपुर के तुरीटोंगरी जंगल में अक्टूबर 2025 में मिले अधजले शव के रहस्य को जशपुर पुलिस ने आखिरकार सुलझा लिया है। डीएनए रिपोर्ट से मृतक की पहचान महावीर राम भगत (49), निवासी गड़ियों टोंगरी, चौकी मनोरा के रूप में हुई। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी सुमित्रा भगत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन नाबालिगों (दो बेटियाँ और मोहल्ले का एक किशोर) की संलिप्तता भी सामने आई है।

कैसे खुली गुत्थी

18 अक्टूबर 2025 को तुरीटोंगरी में अधजला शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। शव की पहचान मुश्किल थी, इसलिए डीएनए परीक्षण कराया गया। दिसंबर 2025 में मृतक के भाई के संदेह के बाद बच्चों और शव के डीएनए का मिलान किया गया, जिसमें मैच होने पर पहचान पक्की हुई।

पत्नी ने हत्या कबूली

जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन कहासुनी बढ़ने पर सुमित्रा ने मृतक के हाथ से छोटी गैंती छीनकर सिर और चेहरे पर वार किया और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद उसने तीन नाबालिगों की मदद से शव को तुरीटोंगरी ले जाकर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की।

         पुलिस ने आरोपी सुमित्रा की निशानदेही पर, उसके पति की हत्या और उसके बाद लाश को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त औजार तथा अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद की है।

       जशपुर एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एएसपी राकेश कुमार पाटनवार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने वैज्ञानिक साक्ष्यों और सतत निगरानी के आधार पर “अंधे कत्ल” की इस गुत्थी को सुलझाया।

आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है एवं तीनों नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेजने की प्रक्रिया जारी है।

---------------