सोशल मीडिया पर अंजान युवक से दोस्ती का एक और भयावह अंजाम पहले नाबालिग किशारी से मोबाइल पर की वर्चुअल शादी, फिर ब्लैकमेल कर सुहागरात मनाने भेज दिया दोस्त को 

यौन आधारित अपराध का एक अनोखा मामला सोशल मीडिया पर अंजान युवक से दोस्ती का एक और भयावह अंजाम पहले नाबालिग किशारी से मोबाइल पर की वर्चुअल शादी, फिर ब्लैकमेल कर सुहागरात मनाने भेज दिया दोस्त को  वर्ष 2021 में पकड़े गए आरोपी दिलीप चौहान के साथी कुन्दन राज ने मोबाइल फोन के जरिए नाबालिग बालिका से की दोस्ती

सोशल मीडिया पर अंजान युवक से दोस्ती का एक और भयावह अंजाम  पहले नाबालिग किशारी से मोबाइल पर की वर्चुअल शादी, फिर ब्लैकमेल कर सुहागरात मनाने भेज दिया दोस्त को 
नाबालिग किशोरी और आरोपी

यौन आधारित अपराध का एक अनोखा मामला

सोशल मीडिया पर अंजान युवक से दोस्ती का एक और भयावह अंजाम

पहले नाबालिग किशारी से मोबाइल पर की वर्चुअल शादी, फिर ब्लैकमेल कर सुहागरात मनाने भेज दिया दोस्त को 

वर्ष 2021 में पकड़े गए आरोपी दिलीप चौहान के साथी कुन्दन राज ने मोबाइल फोन के जरिए नाबालिग बालिका से की दोस्ती

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 12 नवम्बर 2025 :- सोशल मीडिया पर अंजान युवक से दोस्ती का एक और भयावह अंजाम वाला मामला जशपुर में निकलकर सामने आया है, जिसमें, बिहार के रहने वाले कुन्दन राज नाम के आरोपी युवक ने जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को झांसे में लेकर मोबाइल पर ही की नाबालिग बालिका से वर्चुअल शादी की और सुहागरात के नाम पर वीडियो कॉल के जरिए नाबालिग किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली थी।
                      इसके बाद आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर, नाबालिग बालिका को अपने एक दोस्त दिलीप चौहान के साथ सुहागरात मनाने के लिए मजबूर किया था। 
                   अब जाकर इस मामले में पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना दुलदुला में भादवि की धारा 294, 506, 354-क,ग, 376-2-द, 509-ब व 4, 6, 12 पॉस्को एक्ट तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत है अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की धर पकड़ की गई है। पुलिस ने वर्ष 2022 में ही एक आरोपी कुंदन राज को पटना बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी दिलीप चौहान घटना दिनांक से था फरार, जिसकी जशपुर पुलिस लगातार तलाश कर रही थी, अंतत: दिलीप चौहान उम्र 29 वर्ष, जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
                      घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 अप्रेल 2022 को थाना दुलदुला क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग पीडि़ता ने थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, वर्ष 2021 में उसे एक अंजान व्यक्ति के द्वारा मोबाइल से फोन किया गया था, जिसके द्वारा पीडि़त प्रार्थिया को बोला गया कि उसका नाम कुंदन राज है, व पटना बिहार में रहता है। वह उसकी सोशल मीडिया में डीपी को देखकर उसे पसंद करने लगा है, और दोस्ती करना चाहता है। पीडि़त प्रार्थिया के मना करने के बावजूद वह प्रार्थीया को जबरन फोन करता रहता था, आगे चलकर प्रार्थिया आरोपी कुंदन राज के झांसे में आ गई और वे दोनों वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत करने लगे।

नाबालिग एक बार आरोपियों के चंगुल में फंसी तो फंसती चली गई

इसी दौरान आरोपी कुंदन राज के द्वारा, प्यार व शादी का झांसा देते हए, मोबाइल पर ही पीडि़त प्रार्थिया से शादी कर लिया। वीडियो कॉल के माध्यम से सुहागरात मनाने के नाम पर प्रार्थिया को बरगलाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया गया। आरोपी कुंदन राज के द्वारा बार बार, वीडियो कॉल के माध्यम से प्रार्थिया का अश्लील वीडियो बनाने की मांग करने पर, पीडि़त प्रार्थिया के द्वारा परेशान होकर अश्लील वीडियो बनाने से मना किया गया, जिस पर आरोपी कुंदन राज के द्वारा प्रार्थिया को यह कहकर ब्लैकमेल किया जाने लगा, कि अगर वह और अश्लील वीडियो बनाने से मना करेगी तो वह उसका पुराना अश्लील वीडियो, जिसे कि उसने पहले ही सेव करके रख लिया था, उसे वह वायरल कर देगा। जिस पर प्रार्थिया अपनी अश्लील वीडियो वायरल हो जाने के डर से, आरोपी कुंदन राज की बात मानने को तैयार हो गई और वो जैसा बोलता था, वैसा ही करने लगी। इसी दौरान आरोपी कुंदन राज के द्वारा प्रार्थिया से अजीब मांग की गई कि चूंकि वह दूर में रहता है, अत: अपने एक दोस्त को, सुहाग रात के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने, प्रार्थिया के पास भेज रहा है, वह उसके साथ अश्लील कार्य करते हुए, वीडियो के द्वारा देखना चाहता है। 
                 चूंकि आरोपी कुंदन राज के पास पीडि़त प्रार्थिया के घरवालों, सहेलियों का भी मोबाइल नंबर था, अत: उसकी बात नहीं मानने पर, पीडि़त प्रार्थिया के सभी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दिया। प्रार्थिया भयभीत होकर, आरोपी कुंदन राज की बात मानने को तैयार हो गई। इसी दौरान अक्टूबर 2021 में प्रार्थिया के पास आरोपी कुंदन राज के द्वारा भेजा गया एक व्यक्ति आया। उसने अपना फर्जी नाम दीपक यादव बताया व थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ही रहने वाला बताया, उसके द्वारा पीडि़त प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसको वीडियो कॉल के माध्यम से आरोपी कुंदन राज भी देख रहा था। 
  
आखिर में तंग आकर घर वालों को बताई पूरी बात            
प्रार्थिया लोक लाज के भय से चुप थी, लेकिन अंतत: हिम्मत कर उसने अपनी दीदी के थाना दुलदुला आकर मामले के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा तत्काल आरोपी कुंदन राज व उसके साथी के विरुद्ध थाना दुलदुला में अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए वर्ष 2022 में ही आरोपी कुन्दन राज को पटना बिहार से हिरासत में लेकर, विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरा आरोपी दिलीप चौहान, घटना दिनांक से ही फरार था। अंतत: कुनकुरी क्षेत्र से पुलिस को फरार आरोपी दिलीप चौहान को पकडऩे में सफलता मिली।
----------------------------------------------------------------