बलरामपुर में अफीम खेती का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, बिहार-झारखंड से 2 सरगना गिरफ्तार

लोक सीजी न्यूज /जशपुरनगर, 16 मार्च 2026 । बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में बिहार और झारखंड से गिरोह के दो सरगना को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाया गया है। इससे पहले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस को कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ और कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रीपानी खजूरी में अफीम की खेती की सूचना मिली थी। संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर त्रिपुरी घोसराडांड़ से 4344.569 किलो अफीम (करीब 4.75 करोड़ रुपये) और तुर्रीपानी खजूरी से 1883.76 किलो अफीम (करीब 2 करोड़ रुपये) बरामद की। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने झारखंड और बिहार में कई ठिकानों पर दबिश दी। टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पैरू सिंह भोक्ता (35), निवासी सोमिया, थाना बाराचट्टी, जिला गया (बिहार) और सरगना भूपेन्द्र उरांव उर्फ भूपेन्दरा (38), निवासी ग्राम चाया, पोस्ट कुन्दा, जिला चतरा (झारखंड) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बलरामपुर में अफीम खेती का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, बिहार-झारखंड से 2 सरगना गिरफ्तार
जशपुरनगर, 16 मार्च। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में बिहार और झारखंड से गिरोह के दो सरगना को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाया गया है। इससे पहले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।