*वनों को बचाइए डीएफओ साहब, जंगल काट कर पूरे शहर में धधक रही रही अवैध महुआ शराब की भट्ठी, *12 वार्डों में अवैध शराब के ठिकानों पर एक साथ पुलिस अधिकारियों और 60 जवानों के दल की दबिश*
*वनों को बचाइए डीएफओ साहब, जंगल काट कर पूरे शहर में धधक रही रही अवैध महुआ शराब की भट्ठी, *12 वार्डों में अवैध शराब के ठिकानों पर एक साथ पुलिस अधिकारियों और 60 जवानों के दल की दबिश*
*वनों को बचाइए डीएफओ साहब, जंगल काट कर पूरे शहर में धधक रही रही अवैध महुआ शराब की भट्ठी,
*12 वार्डों में अवैध शराब के ठिकानों पर एक साथ पुलिस अधिकारियों और 60 जवानों के दल की दबिश*
*पांच हजार किलो महुआ पास, 50 लीटर शराब जप्त, दो महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 1 मार्च 2026 : होली से पहले अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए जशपुर पुलिस ने शनिवार को तड़के, सुबह सुबह ऑपरेशन आघात चलाते हुए जिला मुख्यालय के 12 वार्डों में एक साथ दबिश दी। यह अभियान सुबह 4 बजे शुरू हुआ, जिसमें 60 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे।
इस पूरे पुलिस ऑपरेशन में वन और पर्यावरण प्रेमियों के लिए सबसे दुखद खबर निकाल कर आई की इन सभी अवैध शराब भट्ठियों में जंगल काट कर ईंधन के रूप में झोंकी जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने
50 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब,
करीब 5,000 किलो महुआ पास,
शराब बनाने के उपकरण व बर्तन जप्त किए।
पुलिस ने 7 आरोपियों (दो महिलाएँ, पाँच पुरुष) को मौके पर गिरफ्तार किया। ये सभी सिटी कोतवाली क्षेत्र के डीपाटोली, बरटोली, कदमटोली और अन्य वार्डों के रहने वाले हैं।
आरोपियों पर 34(1) व 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लवनती बाई पहले भी अवैध शराब मामलों में पकड़ी जा चुकी है और आदतन अपराधी है।


