*बोलेरो के गुप्त चेंबर से 18.4 किलो गांजा भरकर ओडिशा से मध्यप्रदेश जा रहे तस्कर जशपुर में धरे गए*
*बोलेरो के गुप्त चेंबर से 18.4 किलो गांजा भरकर ओडिशा से मध्यप्रदेश जा रहे तस्कर जशपुर में धरे गए*
*बोलेरो के गुप्त चेंबर से 18.4 किलो गांजा भरकर ओडिशा से मध्यप्रदेश जा रहे तस्कर जशपुर में धरे गए*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 1 मार्च 2026 : जशपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मॉडिफाइड किए बोलेरो से 18.4 किलो अवैध गांजा जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 9लाख लाख रुपये आंकी गई है।
बोलेरो के गुप्त चेंबर से 18.4 किलो गांजा बरामद
गोपनीय सूचना पर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर थाना कुनकुरी पुलिस ने बीती रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए अनुसार एमपी 66 ZH 6806 क्रमांक की बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के नीचे मॉडिफाई करके बनाए गए गुप्त चेंबर को खोलने पर उसमें से 18.4 किलो गांजा (कीमत लगभग 9 लाख रुपए) मिला।
पुलिस ने वाहन में सवार तीनों आरोपियों —
गोलारमन यादव (61 वर्ष), निवासी खंधौली, सिंगरौली (मध्यप्रदेश)
शिवराम यादव (26 वर्ष), निवासी बेलाहवा, सिंगरौली (मध्यप्रदेश)
रामेश्वर यादव (30 वर्ष), निवासी खंधौली, सिंगरौली (मध्यप्रदेश)
— को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।


