नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, शव पानी टंकी में फेंका… फिर बिरयानी खाकर सो गया
नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, शव पानी टंकी में फेंका… फिर बिरयानी खाकर सो गया
नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, शव पानी टंकी में फेंका… फिर बिरयानी खाकर सो गया
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 4 मार्च 2026 :
अंबिकापुर शहर के ट्रांसपोर्टनगर से लगे बहेरापारा में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने ही पिता की टांगी के पिछले हिस्से से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के पास स्थित पानी टंकी में फेंक दिया और फिर दुकान से बिरयानी लाकर खाकर सो गया।
जानकारी के मुताबिक बहेरापारा निवासी 50 वर्षीय पारस केरकेट्टा अलग मकान में रहते थे। वहीं उनका छोटा बेटा 25 वर्षीय प्रभात केरकेट्टा पास ही किराए के मकान में रहता है। सोमवार रात करीब 11 बजे प्रभात शराब के नशे में अपने पिता के घर पहुंचा।
बताया जा रहा है कि बेटे को नशे में देखकर पिता ने उसे डांट दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रभात ने गुस्से में आकर टांगी के पिछले हिस्से से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पारस केरकेट्टा की मौके पर ही मौत हो गई।
शव टंकी में डालकर खाई बिरयानी और आराम से सोया
हत्या के बाद प्रभात ने अपने पिता के शव को उठाकर घर के पास बनी पानी की टंकी में डाल दिया। इसके बाद वह पास की दुकान से बिरयानी लेकर आया, खाना खाया और अपने किराए के कमरे में जाकर सो गया।
पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना के दौरान पड़ोसियों ने पिता-पुत्र के बीच तेज आवाज में झगड़े की आवाज सुनी थी। उन्हें शक हुआ कि प्रभात ने अपने पिता को मार दिया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मंगलवार सुबह थाना प्रभारी सीपी तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी प्रभात को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि शराब के नशे में उससे यह घटना “बाय मिस्टेक” हो गई।
पुलिस ने पानी टंकी से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


