16 साल की नाबालिग पहाड़ी कोरवा किशोरी से दुष्कर्म: दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

16 साल की नाबालिग पहाड़ी कोरवा किशोरी से दुष्कर्म: दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

16 साल की नाबालिग पहाड़ी कोरवा किशोरी से दुष्कर्म:  दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

16 साल की नाबालिग पहाड़ी कोरवा किशोरी से दुष्कर्म:

दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 4 फरवरी 2026 :- जशपुर जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग पहाड़ी कोरवा किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सुरेश यादव (26) और संजय यादव (21) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी की रात आरोपी सुरेश ने नाबालिग को बहाने से बुलाकर मोटरसाइकिल में जबरन एक सुनसान मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया, जबकि उसका साथी संजय बाहर पहरा दे रहा था। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर दोनों आरोपी वहां से भाग निकले।

शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और दोनों को उनके घरों से हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

      एसपी जशपुर लाल उमेद सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों पर पुलिस की सख्त निगरानी जारी है और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।