पुलिस के जवान पर कुत्ता छोड़ना पड़ा महंगा, पांच आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

पुलिस के जवान पर कुत्ता छोड़ना पड़ा महंगा, पांच आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल आरोपियों ने बगीचा थाने में की थी रिपोर्ट दर्ज कराने आए फरियादी के साथ की थी मारपीट पुलिस जवानों के साथ भी की थी धक्का मुक्की

पुलिस के जवान पर कुत्ता छोड़ना पड़ा महंगा, पांच आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल


पुलिस के जवान पर कुत्ता छोड़ना पड़ा महंगा, पांच आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
आरोपियों ने बगीचा थाने में की थी रिपोर्ट दर्ज कराने आए फरियादी के साथ की थी मारपीट
पुलिस जवानों के साथ भी की थी धक्का मुक्की
 
लोक सीजी न्यूज/ जशपुरनगर. 17 जून की रात करीब 12:00 बजे जिले के बगीचा थाने के दरवाजे पर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे एक प्रार्थी से मारपीट करने और बचाव करने पहुंचे पुलिस के जवानों पर पालतू कुत्ते को छोडऩे के मामले में जशपुर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। 
                         जानकारी के अनुसार, मुगलवार की रात एक प्रार्थी दीपक जयसवाल बगीचा थाना में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने आया था। उसी समय आरोपी सागिर हुसैन, साबिर हुसैन, जाकिर हुसैन तथा उसके घर की महिलाएं थाना पहुंचकर थाना परिसर में ही प्रार्थी दीपक जयसवाल व उसके भाई तथा उसके साथ आए व्यक्तियों के साथ हाथ मुक्की से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होता देखकर थाना पहरा  ड्यूटी में तैनात  एआरक्षक क्रमांक 644 धनेश्वर राम के द्वारा आरोपीगणों को प्रार्थी व उसके साथियों के साथ थाना परिसर में मारपीट करने से मना किया गया, जिस पर आरोपीगण उत्तेजित होकर आरक्षक धनेश्वर मिंज के साथ झूमा झटकी करने  लगे, जिससे आरक्षक धनेश्वर राम गिर गया, तभी बीच बचाव करने आए थाना के स्टाफ  प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह व एएसआई राजकुमार पैकरा के साथ भी आरोपियों के द्वारा धक्का मुक्की की गई। आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते को इशारा करते हुएए पुलिस वालो को काटने हेतु कहने पर, पालतू कुत्ते ने आरक्षक धनेश्वर राम के पैर में गंभीर रूप से काट लिया। जिससे धनेश्वर राम घायल हो गया। मौके पर अन्य पुलिस स्टाफ  के पहुंचने पर आरोपीगण थाना से भाग गए थे। 
          अब मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 351-2, 118-1, 191-2, 132 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर  विवेचना में लिया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम के द्वारा प्रात: रेड कार्यवाही कर आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
---------------------------------------------------------------