एनएच -43 पर सड़क किनारे मिली युवक की बुरी तरह जली हुई लाश हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने का अंदेशा अभी तक मृतक की नहीं हुई शिनाख्त, शव को मरचुरी में रखकर जांच में जुटी पुलिस

एनएच -43 पर सड़क किनारे मिली युवक की बुरी तरह जली हुई लाश
हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने का अंदेशा
अभी तक मृतक की नहीं हुई शिनाख्त, शव को मरचुरी में रखकर जांच में जुटी पुलिस

लोक सीजी न्यूज/जशपुर/20 अक्टूबर 2025 :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से होकर गुजरने वाली गुमला-कटनी नेशनल हाईवे क्रमांक 43 सड़क पर जशपुर जिला मुख्यालय के समीप बालाछापर में एनएच सड़क के किनारे ऐन दीवाली के दिन किसी अज्ञात युवक का बुरी तरह से जली हुई लाश मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है। 
                 पुलिस की आरंभिक जांच-पड़ताल के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है, कि युवक की हत्या के बाद साक्ष्य को मिटाने के मकसद से शव को बुरी तरह से जलाया गया है। मृतक का शव इतनी बुरी तरह से जला हुआ है, और समाचार लिखे जाने तक कि उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है की युवक की हत्या कहीं और की गई है, और शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां लाकर फेका गया है।

सुबह सडक़ किनारे लाख देखकर लोगों ने पुलिस को दी सूचना
जानकारी के अनुसार, दीवाली के दिन सोमवार को सुबह-सुबह ग्राम बालाछापर में नेशनल हाईवे ४३ सडक़ के किनारे शव देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट की भी जांच की जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। पिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए, शव को जशपुर जिला अस्पताल के मरचुरी में शव को रखवाकर जांच में जुटी है। आसपास से लापता लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है और मृतक की शिनाख्ती के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोशिश की जा रही है।
वर्सन
मृतक का अभी तक शिनाख्ती नहीं हुई है, पुलिस हर ऐंगल से मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल शव को जशपुर जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है, शव का पोस्टमार्टम कल कराया जाएगा।
आशीष तिवारी, टीआई जशपुर सिटी कोतवाली।
-------------------------------------------------------------------------