साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वाले कारोबारी से 3 लाख की लूट जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुई घटना
साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वाले कारोबारी से 3 लाख की लूट जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुई घटना
साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वाले कारोबारी से 3 लाख की लूट
जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुई घटना
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 12 दिसंबर 2025. बीती रात जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में बर्तन और जेवर का दुकान लगाने वाले एक सोनार से जेवर और नकदी की लूट की घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो बाइक सवार युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पीडि़त नंदकिशोर सोनी बगीचा के साप्ताहिक बाजार में अपने बर्तन औऱ छोटे जेवर की दुकान लगाता है।
वाहन से सामान गिरना बताकर घर मालिक को मौके से भेज कर लूट की घटना को दिया अंजाम
पीडि़त नंदकिशोर सोनी बाजार से अपने दुकान बंद कर छोटे पिकअप वाहन से घर आकर गाड़ी खड़ा किया ही था, की दो बाइक सवार युवक आए और बोले कि पीछे तुम्हारा सामान गिर गया है। इतने में नंदकिशोर सोनी अपनी पत्नी और बच्चे को बैग देकर पीछे बर्तन देखने चला गया। इसी बीच बाइक सवार उसकी पत्नी और बच्चे से धक्का देकर बैग लूट फरार हो गए।
पीडि़त के अनुसार लुटेरों के द्वारा लूटी गई नकदी और जेवर की कीमत 3 लाख के आसपास है। इस तरह की अरेआम लूट से फिलहाल बगीचा के लोग सकते में हैं।
-------------------------------------------------------


