तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए 37 नग मवेशी, एक आरोपी गिरफ्तार
तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए 37 नग मवेशी, एक आरोपी गिरफ्तार थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 21 और मनोरा चौकी क्षेत्र से 16 मवेशियों को तस्करों से कराया गया मुक्त
तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए 37 नग मवेशी, एक आरोपी गिरफ्तार
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 21 और मनोरा चौकी क्षेत्र से 16 मवेशियों को तस्करों से कराया गया मुक्त
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. आरोपी तस्करों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर व चौकी मनोरा में छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की विभिन्न घाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए जशपुर पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 37 मवेशियों को छुड़ाते हुए, मवेशी तस्करी के आरोप में गजिंदर लोहरा, उम्र 38 वर्ष निवासी गोविंदपुर, थाना जारी, जिला गुमला झारखंड को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि, कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में मवेशियों को किनकेल - हाथीसार जंगल के रास्ते झारखंड की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को अवगत कराते हुए, उनके दिशा निर्देश पर पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान, जंगल में जाकर देखा तो पाया कि कुछ व्यक्ति 21नग गौ वंशों को हांक कर ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपियों को पकडऩे हेतु घेराबंदी की गई, पुलिस को देखकर आरोपी तस्कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए, पुलिस के द्वारा मौके से सभी 21 नग मवेशियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
इसी प्रकार से मनोरा चौकी मनोरा पुलिस को 2 जुलाई की तडक़े 4:00 बजे के लगभग मुखबिर से सूचना मिली थी, कि कुछ व्यक्ति ग्राम बोरोकोना जंगल के रास्ते, 15 से 16 नग मवेशियों को पैदल हांकते हुए तेजी से ग्राम पोड़ी पटकोना, खरवाटोली की ओर से होते हुए, गोविंदपुर झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, दिशा निर्देश पर, ग्राम खरवाटोली के जंगल में जाकर घेराबंदी की गई। पुलिस के द्वारा मौके से मवेशियों को हांकने वाले आरोपी गजिंदर लोहरा को हिरासत में लिया गया, व उसके कब्जे से 16 नग मवेशियों को सकुशल बरामद किया गया।
------------------------------------------------------------


