जिला मुख्यालय में हाउसिंग बोर्ड के सरकारी आवासों में चोरों का धावा, जशपुर के टिकैतगंज स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 10 आवासों में एक ही रात में चोरी

जिला मुख्यालय में हाउसिंग बोर्ड के सरकारी आवासों में चोरों का धावा जशपुर के टिकैतगंज स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 10 आवासों में एक ही रात में ताला तोडक़र चोरी की घटना से सनसनी

जिला मुख्यालय में हाउसिंग बोर्ड के सरकारी आवासों में चोरों का धावा, जशपुर के टिकैतगंज स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 10 आवासों में एक ही रात में चोरी
चोरों के द्वारा चोरी के बाद घर में बिखर दिया सामान
जिला मुख्यालय में हाउसिंग बोर्ड के सरकारी आवासों में चोरों का धावा, जशपुर के टिकैतगंज स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 10 आवासों में एक ही रात में चोरी

जिला मुख्यालय में हाउसिंग बोर्ड के सरकारी आवासों में चोरों का धावा
जशपुर के टिकैतगंज स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 10 आवासों में एक ही रात में ताला तोडक़र चोरी की घटना से सनसनी

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को शातिर चोरों ने जशपुर जिला मुख्यालय से लगे टिकैतगंज स्थित हाउसिंग बोर्ड के सरकारी आवासों में एक साथ 10 घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है।
                     बताया जा रहा है शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक साथ हाउसिंग बोर्ड के १० सरकारी घरों में धावा बोल दिया और घरों में रखे सोना-चांदी के जेवरात सहित कई कीमती सामान ले उड़े। जानकारी के मुताबिक जिन घरों में चोरियां हुई हैं, उन घरों में रहने वाले कर्मचारी और उनके परिवार के लोग त्योहार और छुट्टियों में कहीं बाहर गए हुए थे। चोरों ने उसी सूनेपन का फायदा उठाते हुए सूनसान घरों को निशाना बनाया। 
                  शनिवार को सुबह-सुबह जब लोगों ने घरों के ताले टूटे हुए देखे, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते हो कोतवाली थाने की टीम और जशपुर एसडीओपी चंद्रशेखर परमा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस की टीम डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल की जांच में जुटी हुई है। 
----------------------------------------------------------------------