जिस दुनिया में लड़कियों की इज्जत नहीं, उस दुनिया में जी कर क्या करुंगी, ऐसा मार्मिक पत्र लिखकर, स्कूली छात्र ने लगाया था मौत को गले

जिस दुनिया में लड़कियों की इज्जत नहीं, उस दुनिया में जी कर क्या करुंगी, ऐसा मार्मिक पत्र लिखकर, स्कूली छात्र ने लगाया था मौत को गले आरोपी प्रिंसिपल (ब्रदर), कुलदीप टोपनो, न सिर्फ उस छात्रा के साथ, बल्कि अन्य छात्राओं के साथ भी करता था छेड़छाड़

जिस दुनिया में लड़कियों की इज्जत नहीं, उस दुनिया में जी कर क्या करुंगी, ऐसा मार्मिक पत्र लिखकर, स्कूली छात्र ने लगाया था मौत को गले
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पप्रिंसिपल

जिस दुनिया में लड़कियों की इज्जत नहीं, उस दुनिया में जी कर क्या करुंगी, ऐसा मार्मिक पत्र लिखकर, स्कूली छात्र ने लगाया था मौत को गले

 आरोपी प्रिंसिपल (ब्रदर), कुलदीप टोपनो, न सिर्फ उस छात्रा  के साथ, बल्कि अन्य छात्राओं के साथ भी करता था छेड़छाड़

लोक सीजी न्यूज़ / जशपुर 25 नवंबर, सोमवार को जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्रांतर्गत एक अशासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं कक्षा के स्टडी रूम में एक नाबालिग छात्रा के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर पी थी। 

            पुलिस को घटना स्थल से छात्रा के द्वारा आत्महत्या के पूर्व लिखकर छोड़ा गया सुसाईड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने स्कूल के प्राचार्य कुलदीपन टोपनो पर यौन प्रताडऩा के आरोप लगाते हुए, परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।

          इस पूरे मामले का मंगलवार को खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया, कि आरोपी प्रिंसिपल के विरुद्ध थाना बगीचा में बीएनएस की धारा 74,108 व जे जे एक्ट की धारा 75 तथा 08 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

 पुलिस के द्वारा फोरेंसिक एक्सपर्ट, सीन ऑफ क्राइम के अधिकारी सलीम कुजूर व वीडियो ग्राफर नवीन प्रजापति तथा गवाहों की उपस्थिति में शव पंचनामा की कार्यवाही की गई, छात्रा के शव के पंचनामा के दौरान पुलिस के द्वारा  मृत छात्रा के पहने कपड़े की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृत छात्रा के द्वारा स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को एक नीच इंसान होना, कुलदीप द्वारा सभी लड़कियों से गलत व्यवहार करना, लड़कियों के साथ गलत टच करना, कमर पकड़ना, प्राइवेट पार्ट्स  को  छूना तथा प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो के द्वारा मृत छात्रा का भी कमर पकड़ना लिखा गया था व घटना के संबंध में रो रो कर सबको बताना लिखा गया था। मृतिका छात्र ने सुसाइड नोट में उक्त बातों को ही लेकर आत्महत्या करने के संबंध में लेख करते हुए, अपने कुछ सहेलियों का नाम भी उल्लेखित किया गया था। पुलिस के द्वारा सुसाइड नोट को गवाहों के समक्ष, परिजनों को दिखाया गया, जिनके द्वारा पुष्टि की गई कि उक्त लिखावट मृतिका छात्रा की ही है।

शिक्षक स्टॉफ व अध्ययनरत छात्राओं ने भी की छेड़छाड़ की पुष्टि

 मृतक छात्रा के शव के पंचनामा के पश्चात पुलिस के द्वारा मृतक छात्रा की डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी की गई है। जांच के दौरान पुलिस के द्वारा जब निजी स्कूल के अन्य शिक्षक स्टॉफ व अध्ययनरत छात्राओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि, घटना दिनांक को जब मृत छात्रा, स्कूल के कक्षा 12 वीं में झाड़ू लगा रही थी, इसी दौरान आरोपी प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो के द्वारा गलत नियत से उसके कमर को छुआ गया था, जिससे वह अत्यंत दुखी थी, घटना के संबंध में रो रो कर उनको बताई थी, और बताई थी कि घटना के संबंध में किसी को बताने पर आरोपी प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो के द्वारा, स्कूल से निकालने की बात भी कही गई थी।

   ➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल को अपराध कायमी के पश्चात गिरफ्तार कर लिया गया है, सुसाइड नोट में आए तथ्यों के आधार पर आगे की विवेचना की जाएगी।

-----------