पशु तस्करों ने अपनाया तस्करी का नया तरीका पिकअप के पिछले हिस्से में बाहर टमाटर के कैरेट की आड़ में कर रहे थे पशु तस्करी

पशु तस्करों ने अपनाया तस्करी का नया तरीका पिकअप के पिछले हिस्से में बाहर टमाटर के कैरेट की आड़ में कर रहे थे पशु तस्करी सूचना पर पुलिस ने दौड़ाया तो पिकअप छोड़ भागे आरोपी, 13 नग मवेशियों को कराया गया आजाद

पशु तस्करों ने अपनाया तस्करी का नया तरीका  पिकअप के पिछले हिस्से में बाहर टमाटर के कैरेट की आड़ में कर रहे थे पशु तस्करी

पशु तस्करों ने अपनाया तस्करी का नया तरीका

पिकअप के पिछले हिस्से में बाहर टमाटर के कैरेट की आड़ में कर रहे थे पशु तस्करी

सूचना पर पुलिस ने दौड़ाया तो पिकअप छोड़ भागे आरोपी, 13 नग मवेशियों को कराया गया आजाद

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 26 नवंबर 2025 :- 25-26 नवंबर की दरमियानी रात को करीबन 03:00 बजे थाना फरसाबहार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 01 डीक्यु 5773 में मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया है, तथा पुलिस को गुमराह करने के लिए मवेशियों के ऊपर सेड बनाकर टमाटर से भरा हुआ कैरेट को रखा गया है और तुमला की ओर से होते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जाया जा रहा है। 
                   जिस पर पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, नाकाबंदी कर उक्त संदेही पिकअप वाहन को ट्रेस करते हुए पीछा किया जा रहा था, तभी पुलिस को पीछा करते देख, संदिग्ध पिकअप वाहन का चालक, पिकअप वाहन को तेजी से भगाने लगा और ग्राम पमशाला के चौक के पास, वाहन अनियंत्रित हो जाने पर पिकअप वाहन को खेत में उतार दिया, फिर अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया।
   पुलिस जब पीछा करते हुए मौके पर पहुंची तो पाया उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन में ऊपर टमाटर से भरी कैरेट को रखा गया था, पुलिस के द्वारा जब टमाटर के कैरेट को हटाया गया ए तो वहां एक शेड के नीचे 13 नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक ठूंस ठूंस कर भरा गया था। 13 नग गौ वंशों में से एक गौ वंश की मृत्यु हो गई थी। 
                पुलिस के द्वारा मौके से तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 01 डीक्यु 5773 को भी जप्त कर लिया है। पुलिस के द्वारा फरार आरोपी की पता साजी की जा रही है।

वर्सन
आज कल पशु तस्कर, तस्करी के नए नए हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस ने भी अपने सक्रिय मुखबिर तंत्र को मजबूत किया है। फरसाबहार क्षेत्र से पुलिस ने टमाटर की आड़ में पिकअप वाहन से गौ तस्करी करते, गौ वंशों को छुड़ाया है। फरार तस्कर की पता साजी की जा रही है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
------------------------------------------------------------