मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरी की ग्रामीणों की सालों पुरानी मांग   दो महत्वपूर्ण सडक़ों के निर्माण के लिए 41 करोड़ 30 लाख की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरी की ग्रामीणों की सालों पुरानी मांग   दो महत्वपूर्ण सडक़ों के निर्माण के लिए 41 करोड़ 30 लाख की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरी की ग्रामीणों की सालों पुरानी मांग   दो महत्वपूर्ण सडक़ों के निर्माण के लिए 41 करोड़ 30 लाख की बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरी की ग्रामीणों की सालों पुरानी मांग
 
दो महत्वपूर्ण सडक़ों के निर्माण के लिए 41 करोड़ 30 लाख की बड़ी सौगात

क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 26 नवम्बर 2025, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले का विकास नई गति पकड़ रहा है। जिले में सडक़, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में लगातार मिल रही स्वीकृतियां ग्रामीण अंचल के विकास की नई पहचान बन रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए, जशपुर जिले में दो महत्वपूर्ण सडक़ों के निर्माण के लिए कुल 41 करोड़ 30 लाख रुपए की मंजूरी दी है।

दो प्रमुख मार्गों के निर्माण को मिली मंजूरी
जिले के ओडिशा सीमा से लगे तुमला से मेंडरबहार मार्ग 12.80 किलोमीटर सडक़ निर्माण के लिए 27 करोड़ 73 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन, व्यापार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाएगा, साथ ही ओडिशा राज्य को भी जोड़ते हुए आवागमन के लिए बड़ी सुविधाएं मिलेगी। वहीं फरसाबहार क्षेत्र के पंडरीपानी से डुमरिया मार्ग 10.60 किलोमीटर सडक़ निर्माण के लिए 13 करोड़ 57 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। इस मार्ग के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

ग्रामीणों में खुशीए मुख्यमंत्री के प्रति आभार
दोनों परियोजनाओं की स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर है। वर्षों से प्रतीक्षित मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर जिला अब तेज़ी से विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में यह सौगातें क्षेत्र की प्रगति को और गति देंगी।
---------------------------------------------------------------------