*जंगल में मौत का सामना: दातुन तोड़ते वक्त हाथी ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला* *कुनकुरी वन क्षेत्र में हादसा, नाला पार कर जंगल पहुंचे थे वृद्ध; गांव में दहशत, वन विभाग ने जारी की चेतावनी*
*जंगल में मौत का सामना: दातुन तोड़ते वक्त हाथी ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला* *कुनकुरी वन क्षेत्र में हादसा, नाला पार कर जंगल पहुंचे थे वृद्ध; गांव में दहशत, वन विभाग ने जारी की चेतावनी*
*जंगल में मौत का सामना: दातुन तोड़ते वक्त हाथी ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला*
*कुनकुरी वन क्षेत्र में हादसा, नाला पार कर जंगल पहुंचे थे वृद्ध; गांव में दहशत, वन विभाग ने जारी की चेतावनी*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 10 अप्रैल 2026 : कुनकुरी वन परिक्षेत्र के बिलासपुर कुसुमडार गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां दातुन तोड़ने गए एक बुजुर्ग की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई।
मृतक की पहचान बुधनाथ राम चौहान (83 वर्ष) के रूप में हुई है। वे सुबह करीब 10 बजे घर से निकला और नाला पार कर जंगल पहुंचा , इसी दौरान उनका सामना दो जंगली हाथियों से हो गया।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, हाथी ने बुजुर्ग को सूंड़ से उठाकर जोर से पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वन विभाग ने तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपए प्रदान किए हैं।
वन परिक्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र होता ने बताया कि इलाके में अभी भी हाथियों की मौजूदगी है। ग्रामीणों को मुनादी कर जंगल में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है और किसी भी वन्य गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को देने को कहा गया है।


