घर में सो रहे पति पत्नी पर गिरी गाज, पति की मौत, पत्नी भी झुलसी
घर में सो रहे पति पत्नी पर गिरी आसमानी बिजली। गाज की चपेट में आने से पति की मौके पर मौत, गंभीर रूप से झुलसी पत्नी का अस्पताल में चल रहा इलाज
घर में सो रहे पति पत्नी पर गिरी आसमानी बिजली
गाज की चपेट में आने से पति की मौके पर मौत, गंभीर रूप से झुलसी पत्नी का अस्पताल में चल रहा इलाज
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. जशपुर जिले के बगीचा थाना के दुर्गापारा में बीती रात सोते समय घर पर ही दंपति के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी, जिसमे पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से झुलस है, जिसे सरगुजा बतौली के शांतिपारा अस्पताल में रात को ही ले जाकर भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की रात, करीब 11:30 बजे बगीचा दुर्गापारा निवासी नान पैंकरा, और उसकी पत्नी फहुलवासो बाई खाना खाकर सोने चले गए, मौसम रात 8 के बाद तेजी से खराब हुआ ही था, और गरज चमक के साथ बारिश हो रही थी, इसी बीच जब दंपति जब सो रहा था तभी गरज चमक के साथ आसमानी बिजली गिरी, औऱ इसकी चपेट में आने से पति नान पैंकरा की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी बुरी तरह से झुलस गई, जिसे अचेत अवस्था मे शांतिपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।


