जशपुर: ‘डबल पैसा’ के लालच में ठगी, हेडगेक्सफंड नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 14 अप्रैल 2026 : बगीचा और सन्ना क्षेत्र में हेडगेक्सफंड नामक नेटवर्क कंपनी के जरिए निवेश पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ग्रामीणों से ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 5 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी है।

मामले का खुलासा उर्मिला बाई (26) की शिकायत पर हुआ, जिन्होंने बताया कि आरोपियों ने 3 महीने में पैसा दोगुना करने का लालच देकर उनसे कुल 1.70 लाख रुपए और उनकी मां से 40 हजार रुपए निवेश करवाए। आरोपियों ने फर्जी वॉलेट आईडी बनाकर रकम डॉलर में दिखाया, जिससे विश्वास बना रहा, लेकिन बाद में वॉलेट बंद हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने क्षेत्र के कई ग्रामीणों को इसी तरह झांसा देकर ठगी की है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवशंकर राम, मीनी बाई, कालेश्वर राम, अनिल लकड़ा, शिवनाथ राम और नीरा सिंह शामिल हैं। मुख्य आरोपी शिवशंकर राम के पास से एक कार भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम लाखों में हो सकती है और पीड़ितों की संख्या बढ़ने की संभावना है। मामले की जांच जारी है।