फुआ की टांगी से मारकर हत्या, फूफा पर भी किया जानलेवा हमला तंत्र-मंत्र का शक और जमीन विवाद बनी वजह, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फुआ की टांगी से मारकर हत्या, फूफा पर भी किया जानलेवा हमला तंत्र-मंत्र का शक और जमीन विवाद बनी वजह, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जामुन जोबला गांव का मामला

फुआ की टांगी से मारकर हत्या, फूफा पर भी किया जानलेवा हमला  तंत्र-मंत्र का शक और जमीन विवाद बनी वजह, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

फुआ की टांगी से मारकर हत्या, फूफा पर भी किया जानलेवा हमला

तंत्र-मंत्र का शक और जमीन विवाद बनी वजह, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जामुन जोबला गांव का मामला

लोक सीजी न्यूज/ जशपुरनगर/ 2३ अक्टूबर २०25, घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, २१ अक्टूबर को ग्राम जामुन जोबला निवासी प्रार्थी पंकज पहाड़ी, उम्र 45 वर्ष ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, दिनांक 21 अक्टूबर की शाम को वह अपनी पत्नी मृतिका सुखाड़ी पहाड़ी उम्र 40 वर्ष के साथ, अपने ग्राम में ही पड़ोस के एक व्यक्ति के घर हंडिय़ा पीने गए हुए थे और शाम करीबन 5:30 बजे के लगभग पड़ोस से हंडिया पीकर वापस लौट रहे थे। उसकी पत्नी मृतिका सुखाड़ी पहाड़ी, पेशाब करने के लिए रुकी हुई थी, इसी दौरान प्रार्थी का रिश्ते का भतीजा आरोपी मुकेश पहाड़ी जो कि उनका पीछा करते हुए आ रहा था, हाथ में टांगी लेकर आया व प्रार्थी की पत्नी मृतिका सुखाड़ी पहाड़ी, जो कि आरोपी मुकेश पहाड़ी की रिश्ते में फुआ थी, के गले में टांगी से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने प्रार्थी के ऊपर भी टांगी से वार किया था, जिससे कि प्रार्थी के दाहिने पैर के घुटने में चोट लगा है। इस हादसे के बाद प्रार्थी भय से वहां से भाग गया। फिर कुछ देर में आरोपी मुकेश पहाड़ी के वहां से चले जाने के बाद, प्रार्थी अपनी पत्नी के पास आकर देखा तो पाया कि, उसके गले से खून बह रहा था और उसकी मृत्यु हो गई थी। प्रार्थी व आरोपी मुकेश पहाड़ी के परिवार के बीच खेती की जमीन को कमाने के नाम पर पूर्व में लड़ाई, मारपीट हो चुकी थी। 
                   चूंकि मामला हत्या का था और आरोपी नामजद था, अत: मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना बगीचा में आरोपी मुकेश पहाड़ी उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103-1, व 109 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी तथा घटना स्थल के निरीक्षण हेतु बगीचा पुलिस की टीम तत्काल ग्राम जामुन जोबला रवाना हुई और पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा किया गया व शव का डॉक्टर से पोस्टमार्डम कराया गया। शॉर्ट पोस्टमार्डम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण मृतिका के गले में टांगी की वार से आई चोट से होना बताया गया।
 
वारदात को अंजाम देकर फरार था आरोपी
आरोपी मुकेश पहाड़ी हत्या करने के बाद से फरार था और पुलिस के द्वारा उसकी पातासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को घटना दिनांक की रात्रि में पता चला कि आरोपी मुकेश पहाड़ी ग्राम जामुन जोबला में ही एक अन्य घर में छिपा हुआ है, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी मुकेश पहाड़ी को हिरासत में लेकर थाना गया।
             पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मुकेश पहाड़ी के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि, उसका अपने गांव के ही रिश्ते के फूफा पंकज पहाड़ी व फुआ मृतिका सुखाड़ी पहाड़ी के साथ लंबे समय से, खेती की जमीन का, कमाने के नाम से विवाद चल रहा था, घटना के पांच माह पूर्व भी उसी बात को लेकर आरोपी मुकेश पहाड़ी का पंकज पहाड़ी के परिवार के साथए वाद विवाद तथा मारपीट भी हुई थी। अभी कुछ दिनों से आरोपी मुकेश पहाड़ी के बच्चों की तबीयत, अधिकतर खराब रह रही थी, उसे शक था कि उसकी फुआ मृतिका सुखाड़ी पहाड़ी के द्वारा ही उसके बच्चों पर तंत्र मंत्र कर दिया गया था जिससे वह अत्यंत क्षुब्ध था। और आखिरकार 21 अक्टूबर को शाम करीबन 5:30 बजे मौका पाकर आरोपी मुकेश ने मृतिका सुखाड़ी पहाड़ी के गले में टांगी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने पंकज पहाड़ी के ऊपर भी वार किया गया था, परंतु वह भाग गया। पुलिस के द्वारा आरोपी मुकेश पहाड़ी की निशानदेही पर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी व हत्या के दौरान पहने कपड़े को भी जप्त कर लिया गया है।
वर्सन
जिले के बगीचा क्षेत्र के ग्राम जामुन जोबला में एक व्यक्ति ने तंत्र मंत्र के शक पर एक महिला की टांगी से मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज भेज दिया है, हत्या में प्रयुक्त टांगी तथा हत्या के दौरान आरोपी के द्वारा पहने कपड़े को भी जप्त कर लिया है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
-------------------------------------------------------------------------