शादीशुदा महिला से मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री ने बढ़ाई प्यार की पींगें वीडियो कॉल के दौरान महिला की खींच ली अंतरंग फोटो और इंस्टाग्राम पर कर दिया वायरल ओडिशा से पकडक़र जशपुर लाया गया पश्चिम बंगाल का आरोपी युवक
शादीशुदा महिला से मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री ने बढ़ाई प्यार की पींगें वीडियो कॉल के दौरान महिला की खींच ली अंतरंग फोटो और इंस्टाग्राम पर कर दिया वायरल ओडिशा से पकडक़र जशपुर लाया गया पश्चिम बंगाल का आरोपी युवक
शादीशुदा महिला से मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री ने बढ़ाई प्यार की पींगें
वीडियो कॉल के दौरान महिला की खींच ली अंतरंग फोटो और इंस्टाग्राम पर कर दिया वायरल
ओडिशा से पकडक़र जशपुर लाया गया पश्चिम बंगाल का आरोपी युवक
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 22 नवंबर 2025 :- शादीशुदा महिला का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी पश्चिम बंगाल के आरोपी युवक को जशपुर पुलिस ने ओडिशा से धर दबोचा और जशपुर लेकर आई है। आरोपी घटना दिनांक से ही फरार था और पुलिस लगातार उसकी पतासाजी में लगी थी।
जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र के एक गांव की ३२ वर्षीय शादीशुदा महिला का अपने घर निर्माण के दौरान आरोपी युवक जो राजमिस्त्री का काम करता था, उससे परिचय हुआ था। जिसके बाद दोनो के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और बातचीत के दौरान प्यार का झांसा देकर आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान पीडि़ता की अंतरंग फोटो खींच ली थी, जिसे 3 अक्टूबर 2025 को आरोपी सोलेमान शेख के द्वारा प्रार्थिया को बदनाम करने की नियत से इंस्टाग्राम में वायरल कर दिया
पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
24 अक्टूबर 2025 को थाना फरसाबहार क्षेत्र की एक 32 वर्षीय शादीशुदा महिला ने थाना फरसाबहार में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 79 व आईटी एक्ट की धारा 67-। के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
आरोपी सोलेमान शेख, घटना दिनांक से ही फरार था, और पुलिस लगातार उसकी पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त आरोपी कोलकाता पश्चिम बंगाल में है, जिस पर एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा, एक विशेष टीम गठित कर कोलकाता भेजी गई थी। पुलिस की टीम जब कोलकाता पहुंची, तब आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया, पर पुलिस की टेक्निकल टीम उसे लगातार ट्रेस कर रही थी और लगातार पीछा करते हुए, ओडिशा के खम्हार, जिला अंगुल से धर दबोचने में सफलता मिली और उसे जशपुर वापस लाया गया।
वर्सन
महिला का अश्लील फोटो, सोशल मीडिया में वायरल करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ओडिशा से हिरासत में लेकर लाई है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
------------------------------------------------------------


