कुनकुरी में जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ पहले दिन जिले के 140 खिलाडिय़ों ने दिखाया अपना जौहर

कुनकुरी में जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ पहले दिन जिले के 140 खिलाडिय़ों ने दिखाया अपना जौहर

कुनकुरी में जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ  पहले दिन जिले के 140 खिलाडिय़ों ने दिखाया अपना जौहर

कुनकुरी में जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

पहले दिन जिले के 140 खिलाडिय़ों ने दिखाया अपना जौहर

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 22 नवंबर 2025 :- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत आज कुनकुरी के मिनी इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 
                छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में पहले दिन जिले के लगभग 140 खिलाडिय़ों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह, एसडीएम नंदजी पांडेय तथा एसडीओपी विनोद मंडावी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
               इस अवसर पर मुख्य अतिथि शौर्य प्रताप जूदेव ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में बैडमिंटन जैसे खेलों के लिए बढ़ती रुचि खुशी का विषय है। उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल भावना को सर्वोपरि रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम विश्वास राव मस्के ने बताया कि कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने एवं खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्डों में खेल अधोसंरचना विकसित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। विजेताओं को एक लाख अठ्ठाईस हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
               जिला बैडमिंटन संघ के सेक्रेटरी विनोद गुप्ता ने प्रतियोगिता की जानकारी साझा करते हुए कहा कि शासन द्वारा खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ युवा खिलाड़ी बैडमिंटन को करियर के रूप में भी अपना रहे हैं। प्रतियोगिता में कई वर्गों में प्रतिभावान खिलाड़ी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
    
इन खिलाडिय़ों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

पहले दिन के प्रमुख परिणामों में अंडर-19 बालिका सिंगल वर्ग में रांझी बंसल एवं श्रीमोई दास सेमीफाइनल में पहुंचीं। अंडर-19 बालक डबल वर्ग के सेमीफाइनल में आदित्य पांडेय-अनस रज़ा, गौरव स्वामी-कुणाल सिंह, आदित्य गुप्ता-अर्पित मस्के तथा आलीशान सिद्दीकी-राहुल झा ने स्थान बनाया। दूसरे दिन सभी वर्गों के सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेले जाएंगे।
--------------------------------------------------------------