डेम में नहाने गय युवक गहरे पानी में डूबा, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी कुनकुरी डेम में दोस्तों के नहाने गए युवक की तलाश जारी, युवक के परिजन और नगरवासी सदमें में
डेम में नहाने गय युवक गहरे पानी में डूबा, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी कुनकुरी डेम में दोस्तों के नहाने गए युवक की तलाश जारी, युवक के परिजन और नगरवासी सदमें में
कुनकुरी छठ घाट में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी
कुनकुरी डेम में दोस्तों के नहाने गए युवक की तलाश जारी, युवक के परिजन और नगरवासी सदमें में
शाम तक युवक को निकालने में गोताखोरों को नहीं मिली सफलता, छठ पूजा की तैयारियों के बीच हुए हादसे से नगर में शोक
लोक सीजी न्यूज/ जशपुरनगर/ 23 अक्टूबर 2025, गुरूवार को दोपहर लगभग 3:30 से 4 बजे के बीच दोस्तों के साथ कुनकुरी डेम में नहाने गया युवक डेम के गहरे पानी में डूब गया है, जिसे समाचार लिखे जाने तक डेम के गहरे पानी से निकालने में सफलता नहीं मिली है। ज्ञात हो कि कुनकुरी नगरपंचायत के इसी डेम में नगरवासी छठ पूजा करते हैं जिसकी शुरूआत एक दिन बाद ही होनी है, जिसकी तैयारियों जोर शोर से जारी है, और इसी बीच इस हादसे ने लोगों को विचलित कर दिया है।
कुनकुरी पुलिस और जिला मुख्यालय जशपुर से बुलाई गई एसडीआरएफ की टीम डेम के गहरे पानी में डूबे युवक की तलाश में जुटी हुई है। ज्ञात हो कि, कुनकुरी के इसी बांध में पिछले साल भी जशपुर के एक युवक की इसी प्रकार डूबने से मौत हो गई थी।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, गुरूवार को दोपहर साढ़े तीन से चार बजे के बीच युवक चुन्नू राम अपने दोस्तों के साथ कुनकुरी के बांध में नहाने गया था। इसी दौरान युवक किसी प्रकार से डेम के गहरे पानी में डूब गया। हादसे के बाद से उसकी लगातार तलाश जारी है, लेकिन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को शाम तक युवक को डेम के गहरे पानी से तलाश करने और बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली है।
-------------------------------------------------------------------


