डीएमएफ फंड में घोटाला ? अंबिकापुर और बलरामपुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने 3 जगह मारा छापा रविवार तडक़े से जारी है छापामार कार्रवाई
डीएमएफ फंड में घोटाला ? अंबिकापुर और बलरामपुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने 3 जगह मारा छापा रविवार तडक़े से जारी है छापामार कार्रवाई
डीएमएफ फंड में घोटाला ?
अंबिकापुर और बलरामपुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने 3 जगह मारा छापा
रविवार तडक़े से जारी है छापामार कार्रवाई
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 23 नवंबर 2025 :- रविवार को डीएमएफ घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो और ईओडब्ल्यू की टीम ने सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 2 और बलरामपुर जिले में 1 स्थान पर छापा मारा है।
इस संबंध में विभिन्न सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह-सुबह संयुक्त टीम इनके घरों में पहुंची और कार्रवाई शुरु की। अंबिकापुर के पर्राडांड़ निवासी पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. तनवीर अहमद, सतीपारा के राणी सती कॉलोनी निवासी सप्लायर अमित अग्रवाल और बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी मनोज अग्रवाल के निवास पर एक साथ ईओडब्ल्यू व एसीबी की टीम पहुंची। इनके घरों को लॉक कर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए घोटालों पर कार्रवाई
बताया जा रहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में आबकारी व डीएमएफ मद में हुए घोटाले की जांच करने ईओडब्ल्यू व एसीबी की टीम ने यह दबिश दी है। पशु चिकित्सा विभाग में उपसंचालक डॉ. तनवीर अहमद पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सरगुजा व बलरामपुर जिले में पदस्थ थे।
--------------------------------------------------------------------


