दशगात्र कार्यक्रम के दौरान फटा प्रेशर कुकर खाना बना रहीं परिवार की दो महिलाएं झुलसकर गंभीर रूप से घायल
दशगात्र कार्यक्रम के दौरान फटा प्रेशर कुकर खाना बना रहीं परिवार की दो महिलाएं झुलसकर गंभीर रूप से घायल
दशगात्र कार्यक्रम के दौरान फटा प्रेशर कुकर
खाना बना रहीं परिवार की दो महिलाएं झुलसकर गंभीर रूप से घायल
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 23 नवंबर 2025 :- जशपुर के पड़ोसी जिले बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सिलाजू में शनिवार को दशगात्र कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाएं खाना बना रही थीं। इस दौरान अचानक कूकर फट गया, इस हादसे में खाना बना रहीं परिवार की 2 महिलाएं गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गईं। इनमें एक मृतक की बहू और दूसरी साली है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के ग्राम सिलाजू निवासी प्रेम कुमार यादव के पिता का 10 दिन पूर्व निधन हो गया था। शनिवार शाम को दशगात्र का कार्यक्रम चल रहा था। शाम को प्रेमकुमार की पत्नी सुषमा यादव 30 वर्ष व मौसी फुलवा देवी 50 वर्ष कूकर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ कूकर फट गयाए इससे पास बैठीं सुषमा यादव और फुलवा देवी के चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आईं तथा वे झुलस गईं। आवाज सुनकर परिवार के लोक दौडक़र वहां पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया। यहां से घायल बहू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
------------------------------------------------------------


