नारायणपुर थाना प्रभारी टीआई रामसाय पैंकरा की बिजली करेंट की चपेट में आने से मौत, जशपुर पुलिस में शोक की लहर,

नारायणपुर थाना प्रभारी टीआई रामसाय पैंकरा की बिजली करेंट की चपेट में आने से मौत, जशपुर पुलिस में शोक की लहर, चंदखुरी से 7 दिनो का रिफ्रेशर कोर्स कर अपने गृहग्राम आए थे, जहां बिजली की चपेट में आने से हुआ हादसा

नारायणपुर थाना प्रभारी टीआई रामसाय पैंकरा की बिजली करेंट की चपेट में आने से मौत, जशपुर पुलिस में शोक की लहर,
स्व रामसेवक पैकरा

नारायणपुर थाना प्रभारी टीआई रामसाय पैंकरा की बिजली करेंट की चपेट में आने से मौत, जशपुर पुलिस में शोक की लहर,

चंदखुरी से 7 दिनो का रिफ्रेशर कोर्स कर अपने गृहग्राम आए थे, जहां बिजली की चपेट में आने से हुआ हादसा

जशपुरनगर/ लोक सीजी न्यूज़. मूलत सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र के ग्राम सुरगांव के रहने वाले नारायणपुर थाना प्रभारी टीआई रामसाय पैंकरा की बिजली करेंट की चपेट में आने से मौत की खबर से जशपुर पुलिस महकमे में शोक की लहर है। 

           घटना की पुष्टि करते हुए एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा है कि - इंस्पेक्टर रामसाय पैंकरा का निधन होना पुलिस विभाग के लिए बहुत बड़ी क्षति है, वे बेहद सरल, सौम्य एवं व्यवहारकुशल व्यक्त्वि के धनी थे, अपने कर्तव्य एवं जिम्मेदारियां को तत्परतापूर्वक पूर्ण करते थे, उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

         टीआई रामसाय पैकरा सरल, सौम्य एवं व्यवहारकुशल अधिकारी थे और जशपुर जिले के थाना फरसाबहार, बगीचा, दुलदुला एवं ट्रैफिक में पदस्थ रह चुके हैं।

          बताया जा रहा है की, रामसाय पैंकरा जशपुर जिले के थाना नारायणपुर में प्रभारी के पद पर पदस्थ थे। पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित चंदखुरी में 7 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स में सम्मिलित होने हेतु वे यहां से गए थे, कोर्स समाप्ति उपरांत वे दिनाँक 27.07.2025 को अपने घर सुरगांव थाना सीतापुर आए थे, इसी दौरान घर में बिजली करंट की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई। अगले साल फरवरी 2026 में उनका रिटायरमेंट होना था।