जशपुर पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश,
जशपुर पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो नाबालिगों सहित 6 आरोपियों को किया है गिरफ्तार, जिसमें दो मोटर साइकल चोरी करने वाले व चार चोरी का माल खरीदने वाले शामिल।
जशपुर पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश
दो नाबालिगों सहित 6 आरोपियों को किया है गिरफ्तार, जिसमें दो मोटर साइकल चोरी करने वाले व चार चोरी का माल खरीदने वाले शामिल
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. जशपुर पुलिस ने जिले के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र से दो नाबालिक किशोरी के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अंतर राज्य बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद करते हुए, चोरी की बाइक खरीदने के आरोपियों को भी धर दबोचा है।
आरोपियों के विरुद्ध चौकी पंडरा पाठ में बी एन एस की धारा 303(2),317(2) व 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए पुलिस ने हीरालाल रवि उम्र 21 वर्ष निवासी केरापाठ चौकी पंडरापाठ, विजय रवि उम्र 39 वर्ष, निवासी नवापारा थाना राजपुर, जिला बलरामपुर, धन साय रवि, उम्र 45 वर्ष निवासी छिछली, चौकी पंडरापाठ और मनोज कुमार रवि, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बिलासपुर, थाना बतौली, जिला सरगुजा तथा 17 वर्षीय दो नाबालिक विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक चोरी के एक मामले की विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा मोटर साइकल व चोर की पता साजी हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद भी ली जा रही थी, कि इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि, चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम केरापाठ के दो संदेही क्रमशः हीरालाल रवि उम्र 21 वर्ष, व एक 17 वर्षीय नाबालिग बालक, कुछ दिनों से अधिक पैसा खर्च कर रहे हैं, उनके द्वारा कुछ गलत काम करके पैसा कमाया गया है, जिस पर पुलिस के द्वारा उस दिशा में अपनी जांच बढ़ाते हुए, दोनों संदेहियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर शुरू में दोनों संदेहियों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, परंतु पुलिस के मनोवैज्ञानिक दबाव से वे टूट गए, व गायबुडा में मोटर साइकल चोरी करना स्वीकार किए, पुलिस के द्वारा जब उनसे और भी सख्त तरीके से पूछताछ करने पर उनके द्वारा जिला बलरामपुर क्षेत्र के ग्राम उमको, व गिरजापुर से दो मोटर साइकल व थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत साप्ताहिक बाजार से एक मोटर साइकल को चोरी करना बताया गया, व उक्त सभी चोरी की मोटर सायकल क्रमशः मोटर साइकल क्रमांकCG15DN 8045 को विजय रवि उम्र 39 वर्ष, निवासी नवापारा थाना राजपुर, जिला बलरामपुर (छ ग) को 5000रु में, मोटर साइकल क्रमांक CG 15 CR3 600 को धन साय रवि, उम्र 45 वर्ष निवासी छिछली (र) चौकी पंडरा पाठ थाना बगीचा जिला जशपुर ( छ ग) को 7000 रु में, CG15 DP 3288 को मनोज कुमार रवि, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बिलासपुर, थाना बतौली, जिला सरगुजा (छ. ग) को 14 हजार रुपए मे व मोटर साइकल क्रमांक CG14 ML 4017 को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिग विधि से संघर्षरत बालक को 8000 हजार रु में बिक्री कर दिए हैं।
पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों चोरों की निशानदेही पर 4 नग चोरी की मोटर साइकल को, उनके खरीदारों से बरामद कर लिया है , व चोरी की मोटर सायकल खरीदने वालो को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के द्वारा जप्त चोरी के वाहनों के मालिकों के संबंध में जांच जारी है।
वर्सन
पुलिस के द्वारा चौकी पंडरापाठ क्षेत्र से दो मोटर साइकल चोर व चार चोरी की मोटर सायकल खरीदने वालो को गिरफ्तार किया है, उनके कब्जे से चोरी की मोटर सायकल बरामद की गई है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।


