6 साल से फरार डकैती और हत्या के प्रयास का आरोपी उमेश यादव आया पुलिस गिरफ्त में वर्ष 2019 में चौकी करडेगा के धुरीअंबा में अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था डकैती की घटना को अंजाम

6 साल से फरार डकैती और हत्या के प्रयास का आरोपी उमेश यादव आया पुलिस गिरफ्त में वर्ष 2019 में चौकी करडेगा के धुरीअंबा में अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था डकैती की घटना को अंजाम

6 साल से फरार डकैती और हत्या के प्रयास का आरोपी उमेश यादव आया पुलिस गिरफ्त में वर्ष 2019 में चौकी करडेगा के धुरीअंबा में अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था डकैती की घटना को अंजाम
पुलिस गिरफ्त में आया शातिर आरोपी उमेश यादव

6 साल से फरार डकैती और हत्या के प्रयास का आरोपी उमेश यादव आया पुलिस गिरफ्त में
वर्ष 2019 में चौकी करडेगा के धुरीअंबा में अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था डकैती की घटना को अंजाम

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जिले के एसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व नेतृत्व में इन दिनो जशपुर पुलिस पुराने प्रकरणों में फरार आरोपियों की धर पकड़ हेतु ऑपरेशन अंकुश के तहत विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को चौकी करडेगा क्षेत्र के एक डकैती व हत्या के प्रयास के मामले में गत 6 साल से फरार आरोपी उमेश यादव को पकडऩे में सफलता मिली है।
                   घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 27 सितम्बर 2019 की रात्रि में चौकी करडेगा क्षेत्र के ग्राम धुरीअंबा गांव में सोमारु राम, उम्र 56 वर्ष के घर में रात 1130 बजे 6 नकाबपोश और हथियारबंद लोगों ने उरवाजा खुलवाकर, जबरन उसके घर में घुस गए और सोमारु राम को घर के अंदर खींचकर, उसके साथ धक्का-मुक्की कर उससे रुपए की मांग करने लगे। तब प्रार्थी सोमारु राम के द्वारा हल्ला किया गया, इसी दौरान एक नकाबपोश, प्रार्थी सोमारु राम के पेट में चाकू से वार कर दिया, फिर सभी नकाबपोश भागने लगे। तभी हल्ला सुन कर गांव वाले भाग रहे नकाबपोशों को दौड़ाने लगे और एक नकाबपोश को ग्रामीणों के द्वारा पकड़ लिया गया था। सूचना पर चौकी करडेगा पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची व ग्रामीणों के कब्जे से नकाबपोश को अपने अभिरक्षा में लेते हुए, घायल प्रार्थी सोमारू राम को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया था।
              पुलिस की पूछताछ पर पकड़े गए नकाबपोश ने अपना नाम मुन्ना राम बताया था, जो कि बिहार का रहने वाला था और टाइल्स लगाने का काम करता था। इसने अपने साथी उमेश यादव व शिव कुमार और अन्य तीन लोगों के साथ सोमारू राम के घर में डकैती का प्रयास किया था। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा पूर्व में ही मुन्ना राम व शिव कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस के द्वारा लगातार मामले में फरार आरोपी उमेश यादव व अन्य तीन नकाबपोश जिन्हें की पुलिस के द्वारा चिन्हित कर लिया गया है, की पता साजी की जा रही थी। जिसके लिए पुलिस ने अपनी मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया थाए साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी।

हैदराबाद में काम कर रहा था फरार आरोपी
रार आरोपियों की पतासाजी के दौरान पुलिस को मुखबिर व टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि फरार आरोपी उमेश यादव हैदराबाद में काम करता है। जिस पर उमेश यादव को पकडऩे के लिए पूर्व में दो बार हैदराबाद रवाना की गई थी। परंतु आरोपी उमेश यादव इतना शातिर था कि पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाता था। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि फरार आरोपी उमेश यादव, थाना जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कांईकछार में अपने ससुराल घर में आया हुआ है, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल घेराबंदी कर फरार आरोपी उमेश यादव को हिरासत में ले लिया गया।

वर्सन     
जशपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन अंकुश के तहत 6 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। और भी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
----------------------------------------------------------------------