शादीशुदा महिला से गलत नियत से छेड़छाड़ और मारपीट फरसाबहार थाना पुलिस ने आरोपी संजीत खलखो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शादीशुदा महिला से गलत नियत से छेड़छाड़ और मारपीट फरसाबहार थाना पुलिस ने आरोपी संजीत खलखो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शादीशुदा महिला से गलत नियत से छेड़छाड़ और मारपीट
फरसाबहार थाना पुलिस ने आरोपी संजीत खलखो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 5 दिसंबर 2026 / जशपुर पुलिस ने विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोपी युवक को विभिन्न घाराओं के साथ गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फरसाबहार क्षेत्र की एक गांव की 38 वर्षीय शादीशुदा महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह घटना दिनांक ३ जनवरी की प्रात: 10:30 बजे अपने घर के आंगन में बर्तन मांज रही थी और उस समय घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही आरोपी संजीत खलखो, चुपचाप पीछे से उसके पास आया तथा उसे दबोचा लिया, फिर गलत नियत से उसके पहने वस्त्र, साड़ी ब्लाउज को फाड़ दिया और पीडि़त प्रार्थिया के द्वारा विरोध करने पर आरोपी के द्वारा प्रार्थिया को जमीन पर पटक कर, मार पीट भी किया गया, फिर आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ।
इस पूरी घटना की जानकारी जब पीडि़ता ने अपने पति को दी, और प्रार्थिया का पति जब घटना के संबंध में पूछने के लिए आरोपी संजीत खलखो के घर गया तो वहां भी आरोपी संजीत खलखो ने पीडि़ता के पति को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की गई थी। मामले पर फरसाबहार पुलिस ने अपराध कायम कर आरोपी संजीत खलखो उम्र 34 वर्ष को उसके घर से घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी संजीत खलखो के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
वर्सन
जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। फरसाबहार क्षेत्र में एक शादी शुदा महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
------------------------------------------------------------------


