*लाठी से पीट-पीटकर पिता की हत्या — बहू को बचाने की कोशिश में पिता ने खो दी जिंदगी, पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था आरोपी*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 24 फरवरी 2026: जशपुर के पड़ोसी जिले बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक बेटे ने शक और गुस्से के अंधेपन में अपने ही पिता को लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोठली लेफुआटोली निवासी बीरकंवर चेरवा (उम्र 30 वर्ष) अपनी पत्नी गोपी के चरित्र पर लंबे समय से शक करता था। इसी शक के चलते 21 फरवरी को उसने पत्नी से मारपीट की, जिसके बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर घर छोड़कर बस्ती की ओर चली गई।
कुछ देर बाद बीरकंवर भी घर से निकल गया। शाम करीब 7:30 बजे जब वह वापस लौटा और घर पर पत्नी नहीं मिली, तो उसने खुद के गुस्से का निशाना अपने पिता हवल चेरवा को बना दिया। उसने आरोप लगाया कि पिता ने ही उसकी पत्नी को कहीं छिपा दिया है। बात बढ़ी, और आवेश में आकर उसने पिता पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण हवल चेरवा की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद बीरकंवर अपने चचेरे भाई के घर पहुँचा और साफ-साफ कबूल कर दिया—"मैंने अपने पिता को मार डाला है"। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।