युवती को शादी का झांसा देकर करता रहा अनाचार, गर्भवती होने पर कर रहा था शादी से इंकार , पीडि़त युवती की रिपोर्ट पर जशपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

युवती को शादी का झांसा देकर करता रहा अनाचार, गर्भवती होने पर कर रहा था शादी से इंकार पीडि़त युवती की रिपोर्ट पर जशपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

युवती को शादी का झांसा देकर करता रहा अनाचार, गर्भवती होने पर कर रहा था शादी से इंकार , पीडि़त युवती की रिपोर्ट पर जशपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

युवती को शादी का झांसा देकर करता रहा अनाचार, गर्भवती होने पर कर रहा था शादी से इंकार

पीडि़त युवती की रिपोर्ट पर जशपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर/ 08 नवम्बर 2025 :- जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक वीरेंद्र विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष को जशपुर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 के तहत गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपी युवक पर रायगढ़ जिले की रहने वाली युवती से जो बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में आई हुई थी, से शादी करने का झांसा देकर युवती से अनाचार करने और फिर युवती के गर्भवती होने पर शादी से इंकार करने के आरोप हैं।
                   घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मजयगढ़ जिला रायगढ़ के धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 20 वर्षीय पीडि़त युवती, ने थाना धर्मजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 24 मई 2025 को अपने रिश्तेदार के यहां बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में शादी कार्यक्रम में आई हुई थी। उसी दौरान प्रार्थिया की मुलाकात, आरोपी वीरेन्द्र विश्वकर्मा से हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी, इसी दौरान आरोपी वीरेंद्र विश्वकर्मा के द्वारा, शादी का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ अनाचार किया गया। तब से लेकर लगातार 7 दिनों तक, जब तक प्रार्थिया शादी कार्यक्रम में रही। आरोपी के द्वारा शादी का झांसा देकर, उसके साथ अनाचार किया जाता रहा। आरोपी के उक्त कृत्य से प्रार्थिया ४-5 माह की गर्भवती हो गई। प्रार्थीया के द्वारा आरोपी को शादी हेतु बोलने पर, अब शादी करने से इंकार कर रहा है।
    प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना धर्मजयगढ़ में आरोपी के विरुद्ध शून्य में अपराध कायम कर, चूंकि घटना स्थल थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत होने से, बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर, अग्रिम जांच विवेचना हेतु थाना बगीचा को सौंपा गया था। जिस पर थाना बगीचा में अपराध कायम कर जांच विवेचना में लिया गया था।
              विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी वीरेंद्र विश्वकर्मा को जिला सरगुजा क्षेत्र से हिरासत में लेकर वापस लाया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


वर्सन
जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। बगीचा क्षेत्र से एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। 
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
--------------------------------------------------------------------------