36 लाख रुपए कीमत के 1 क्विंटल 21 किलो गांजा के साथ मध्यप्रदेश के दो तस्कर पकड़ाए
36 लाख रुपए कीमत के 1 क्विंटल 21 किलो गांजा के साथ मध्यप्रदेश के दो तस्कर पकड़ाए आरोपी तस्कर, स्विफ्ट डिजायर कार की डिक्की में गांजा को छुपाकर, ओडिशा से लेकर जा रहे थे मध्यप्रदेश जशपुर पुलिस ने ओडिशा की सीमा लावाकेरा में प्रवेश करते ही धर दबौचा
36 लाख रुपए कीमत के 1 क्विंटल 21 किलो गांजा के साथ मध्यप्रदेश के दो तस्कर पकड़ाए
आरोपी तस्कर, स्विफ्ट डिजायर कार की डिक्की में गांजा को छुपाकर, ओडिशा से लेकर जा रहे थे मध्यप्रदेश
जशपुर पुलिस ने ओडिशा की सीमा लावाकेरा में प्रवेश करते ही धर दबौचा
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश पर नशे के विरुद्ध जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात लगातार जारी है, जिसके तहत जशपुर पुलिस के द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। लेकिन नशे के कॉरीडोर के रूप में देश भर में कुख्यात उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के रास्ते से होकर नशे की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में एक बार फिर जशपुर पुलिस को मुखबिर की सूचना पर, थाना तपकरा क्षेत्र से 1 क्विंटल 21 किलो 850 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपी तस्करों को पकडऩे में सफलता मिली है। उक्त गांजे की बाजार में कीमत लगभग 36 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि, 21 जुलाई को थाना तपकरा पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 04. डीआर 6000 की डिक्की में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा को छिपा कर ओडिशा से लावाकेरा, तपकरा होते हुए ले जा रहे हैं। इस सूचना पर तपकरा पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर, तस्करों के संभावित रास्तों में नाका बंदी की गई थी। इसी क्रम में थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम लावाकेरा बैरियर में भी पुलिस की टीम के द्वारा नाकाबंदी कर, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान, ओडिशा की ओर से मुखबिर के बताए अनुसार संदिग्ध कार सीजी ०४ डीआर 6000 आती दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर उक्त संदिग्ध वाहन को रोककर, पूछताछ करने पर, उक्त वाहन में बैठे व्यक्तियों ने अपना अशोक कुमार यादव उम्र 23 वर्ष, निवासी खैरटोली थाना वेंकटनगरए जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश और निलेश कुमार यादव उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कुशीयारा, थाना भालू माड़ जिला अनूपपुर का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा जब संदेही स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी ली गई तो उसमें डिक्की में छुपाकर रखे हुए, 100पैकेट, पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।
वर्सन
जशपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन आघात के तहत् 1 क्विंटल से अधिक गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए, तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जप्त किया गया है। नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस सख्त कानूनी कार्यवाही करेगी।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
-----------------------------------------------------------------


